प्रौद्योगिकी

Lava: लावा ने नया किफायती स्मार्टफोन 'युवा 2' किया लॉन्च, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
2 Aug 2023 2:34 PM IST
Lava: लावा ने नया किफायती स्मार्टफोन युवा 2 किया लॉन्च, जानें डिटेल्स
x
नई दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने बुधवार को अपना नया किफायती स्मार्टफोन 'युवा 2' लॉन्च किया। कंपनी ने इस नए स्मार्टफोन में डिजाइन से लेकर कई शानदार फीचर्स दिए हैं। इसमें बैक ग्लास फिनिश के सा‍थ 5,000 एमएएच की दमदार बैटरी है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि 'युवा 2' स्मार्टफोन की कीमत 6,999 रुपये है और यह बुधवार 2 अगस्त से ब्रिकी के लिए बाजार में उपलब्‍ध है। कंपनी ने इसे ग्लास ब्लू, ग्लास लैवेंडर और ग्लास ग्रीन रंगों में लॉन्च किया है। 'युवा 2' में 64 जीबी स्‍टोरेज के साथ 3 जीबी रैम है। वहीं, यह स्‍मार्टफोन यूनिसॉक टी606 ऑक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें 3 जीबी की वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिल रहा है।
'युवा 2' में 90 हर्ट्ज के रिफ्रेश रेट के साथ नया सिंक डिस्‍प्‍ले है। सिंक डिस्प्ले स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात बढ़ाता है और बेज़ेल्स कम करता है। इस डिवाइस में 13 एमपी डुअल एआई रियर कैमरा और स्क्रीन फ्लैश के साथ 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। यह साइड फिंगरप्रिंट स्कैनर, एनोनिमस ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग और नॉइज कैंसिलेशन के लिए डुअल माइक्रोफोन के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है इसमें टाइप-सी चार्जर दिया गया है। स्मार्टफोन निर्माता ने कहा, "युवा 2'' वर्तमान में एंड्रॉइड 12 पर चलता है और उपयोगकर्ताओं को एक स्वच्छ तथा ब्लोटवेयर मुक्त एंड्रॉइड अनुभव प्रदान करता है।"
कंपनी ने दो साल की अवधि के लिए एक एंड्रॉइड अपग्रेड और त्रैमासिक सुरक्षा अपडेट का भी वादा किया। बिक्री के बाद बेहतर उपभोक्ता अनुभव के लिए, ग्राहकों को 'घर पर मुफ्त सेवा' प्रदान की जाएगी। ग्राहक फोन की वारंटी अवधि के भीतर इसका लाभ उठा सकेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story