- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava Bold N2 vs...
प्रौद्योगिकी
Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power: Rs 8 हजार के अंदर कौन बेहतर?
Tara Tandi
20 Feb 2026 7:51 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Lava Bold N2 को हाल ही में लॉन्च किया गया किया गया, जिसकी कीमत 8,000 रुपये के अंदर है। इस प्राइस रेंज में बहुत ज्यादा कंपिटीशन नहीं है, लेकिन कुछ ऐसे स्मार्टफोन हैं, जो अपनी कीमत के हिसाब से कुछ अच्छे फीचर्स लेकर आते हैं, जैसे बड़ी बैटरी, औसत से ऊपर परफॉर्म करने वाली बैटरी और बेहतर डिस्प्ले। सीधे मुकाबले की बात करें, तो Samsung का ऑनलाइन एक्सक्लूसिव Galaxy F07 5G और Motorola का Moto G06 Power लाइन में सबसे ऊपर हैं। इसलिए यदि आपने अपना बजट 8,000 रुपये के अंदर सीमित रखा है और आप सोच रहे हैं कि इन तीनों में से किसे चुनना चाहिए, तो आपकी दुविधा को थोड़ा कम करने के लिए हाम यहां इन तीनों स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशन्स की तुलना कर रहे हैं।
Lava Bold N2 vs Samsung Galaxy F07 vs Moto G06 Power
Price in India
Lava Bold N2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy F07 भी समान प्राइस में आता है, जिसमें इसके सिंगल 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। Motorola का Moto G06 Power तुलनात्मक रूप से थोड़ा महंगा है, जिसमें इसके 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
Display
Lava Bold N2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं, Samsung Galaxy F07 में 6.7 इंच की PLS LCD HD+ डिस्प्ले है, जिसमें 720x1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट है। Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है।
Performace, OS
Lava Bold N2 में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। Samsung Galaxy F07 MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, Moto G06 Power में MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर मिलता है। तीनों फोन में 4GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
बात करें ऑपरेटिंग सिस्टम की तो Lava Bold N2 Android 15 Go एडिशन पर चलता है। वहीं Samsung Galaxy F07 में Android 15-बेस्ड One UI 7.0 प्री-लोडेड है। जबकि Moto G06 Power Android 15-बेस्ड Hello UI पर चलता है। जबकि ।
Camera Setup
Lava Bold N2 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, Samsung Galaxy F07 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Moto G06 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Battery, Charging
Lava Bold N2 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Samsung Galaxy M07 में 5000mAh बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Moto G06 Power में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





