- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava Bold N2 भारत में...
प्रौद्योगिकी
Lava Bold N2 भारत में लॉन्च: Rs 8 हजार से कम कीमत में 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले
Tara Tandi
17 Feb 2026 7:50 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Lava Bold N2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन एंट्री-लेवल सेगमेंट में आता है और Android 15 Go पर चलता है। Lava के मुताबिक इसमें किसी तरह का ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं दिए गए हैं, जिससे यूजर्स को क्लीन Android एक्सपीरियंस मिलता है। लेटेस्ट Lava फोन में 6.75 इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है और फोन Unisoc SC9863A ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसकी एक खासियत 5,000mAh बैटरी है। फोन में 13MP का प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें तो Lava Bold N2 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है, जिसमें आठ कोर शामिल हैं। फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ 4GB तक RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट मिलता है, जो इंटरनल स्टोरेज का इस्तेमाल कर वर्चुअल RAM की तरह काम करता है।
फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो धूल और पानी के छींटों से बचाव का दावा करता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया, Lava Bold N2 Android 15 Go Edition के साथ आता है, जो लाइट ऑपरेटिंग सिस्टम है। लावा का कहना है कि ये ब्लोटवेयर व Ad-फ्री एक्सपीरिएंस देगा।
फोन में 5,000mAh बैटरी है, जो नॉर्मल चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में डुअल कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। दूसरा कैमरा सेंसर की जानकारी कंपनी ने स्पष्ट नहीं की है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
कीमत की बात करें तो Lava Bold N2 को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसकी सेल 27 फरवरी से Amazon पर एक्सक्लूसिव तौर पर शुरू होगी। यह फोन Indus Black और Siachen White कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ग्राहकों को स्मार्टफोन पर फ्री डोरस्टेप सर्विसिंग की सुविधा भी दे रही है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilcsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





