- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava Bold 2 5G जल्द...
प्रौद्योगिकी
Lava Bold 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Tara Tandi
6 March 2026 3:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Lava Bold 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले वर्ष अप्रैल में Lava Bold 5G को पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है।
Lava ने बताया है कि भारत में नए स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर भी दिया है। इसमें रेक्टैंगुलर कैमरा आइलैंड में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है। इसमें दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। इस स्मार्टफोन में बैक पर LED फ्लैश दिया गया है। Lava Bold 5G के स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग के बारे में अगले कुछ सप्ताह में जानकारी मिल सकती है।
पिछले वर्ष पेश किए गए Lava Bold 5G में 6.67 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। Lava Bold 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
पिछले वर्ष सितंबर में Lava Yuva Smart 2 को भी लॉन्च किया गया था। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Unisoc चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Lava Yuva Smart 2 में 6.75 इंच टचस्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 15 Go Edition पर चलता है। इसमें ऑक्टाकोर Unisoc 9863a चिपसेट है। इस स्मार्टफोन में 3 GB का RAM है और इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 3 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 GB की स्टोरेज है। Lava Yuva Smart 2 में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली 13 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए् साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





