- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Lava Agni 4N आज यूके...
प्रौद्योगिकी
Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी
Tara Tandi
31 Aug 2026 7:58 PM IST

x
नई दिल्ली: Lava ने आज लंदन में अपना पहला स्मार्टफोन Lava Agni 4N लॉन्च कर दिया है। Agni 4N में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 446PI और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। यहां हम आपको Lava Agni 4N के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Lava Agni 4N Price
Lava Agni 4N के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत £499 (लगभग 64,275)है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन फैंटम ब्लैक और लूनर मिस्ट में आता है। कंपनी फोन के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है, जिसमें बैटरी के साथ 12 महीने और डाटा केबल के साथ 6 महीने की वारंटी मिलती है। इस फोन की पहली सेल 4 सितंबर से शुरू होगी।
Lava Agni 4N Features & Specifications
Lava Agni 4N में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 446PI और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड नए UI पर काम करता है। इसमें 8GB LPDDR5X रैम है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, ऐप लॉक, मोबाइल एंटी थेफ्ट अलार्म, एंटी पीपिंग और हाइड ऐप शामिल है। यह फोन एआई फीचर्स का भी सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Agni 4N के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Agni 4N में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ओटीजी सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, IR ब्लास्टर सपोर्ट, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है। बैटरी बैकअप के लिए लावा के इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Next Story





