प्रौद्योगिकी

जाने कब स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होगा Redmi 13C, यहाँ विस्तार से पढ़े पूरी जानकारी

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 11:16 AM GMT
जाने कब स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च होगा Redmi 13C, यहाँ विस्तार से पढ़े पूरी जानकारी
x
Redmi 13C, यहाँ विस्तार से पढ़े पूरी जानकारी
Redmi 13C स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि कंपनी इस फोन को साल के अंत में लॉन्च कर सकती है। Redmi 13C के रेंडर्स भी सामने आ गए हैं। इनसे डिज़ाइन का पता चलता है और यह भी कहा जा रहा है कि फोन 3 कलर ऑप्शन- लाइट ग्रीन, ब्लैक और ब्लू में पेश किया जाएगा। अब एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi 13C को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। हालांकि वहां इस नाम की पुष्टि नहीं हुई है.
Xiaomiui की रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी Redmi 13C को IMEI डेटाबेस में पाया गया था। लिस्टिंग में डिवाइस का नाम नहीं बताया गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि आने वाला फोन 3 मॉडल नंबर के साथ आएगा। चीन के लिए इसका मॉडल नंबर 23124RN87C होगा। भारत के लिए मॉडल नंबर 23124RN87I होगा, जबकि ग्लोबल वेरिएंट का मॉडल नंबर 23124RN87G होगा।
एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, फोन का कोडनेम 'Air' है और इसका मॉडल नंबर 'C3V' है। कहा जा रहा है कि फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जाएगा। यह फोन एंड्रॉइड 13 ओएस पर चलेगा जिस पर MIUI 14 की परत होगी। फोन को दिसंबर की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। पहले इसे चीन और फिर अन्य देशों में लाया जाएगा। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि यह नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा। इसकी तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें नीचे की तरफ बेजल्स थोड़े मोटे नजर आ रहे हैं। कहा जाता है कि डिवाइस में सिंगल स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट और माइक्रोफोन है।
Redmi 13C के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में Redmi 12C को पेश किया था। Redmi 13C को भी इसी समय के आसपास लॉन्च किया जा सकता है. अन्य रेडमी स्मार्टफोन की बात करें तो कंपनी ने हाल ही में अपने होम मार्केट में K60 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले और 12GB तक रैम है।
Next Story