प्रौद्योगिकी

Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन की कैमरा जाने डिटेल

Tara Tandi
12 Jun 2024 7:08 AM GMT
Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन की कैमरा जाने  डिटेल
x
मोबाइल न्यूज़ : दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Samsung का Galaxy S24 FE जल्द ही लॉन्च हो सकता है। यह पिछले साल अक्टूबर में पेश किए गए Galaxy S23 FE की जगह लेगा। Galaxy S24 FE के बारे में कुछ लीक्स से जानकारी मिली है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। GalaxyClub की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S24 FE में 50 मेगापिक्सल का 1/1.57 इंच का ISOCELL GN3 सेंसर होगा। Galaxy S24 में भी यही मेन कैमरा था। इससे पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Galaxy S24 FE में Exynos 2400 या
Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है।
इसमें 6.1 इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है। Galaxy S23 FE में 6.4 इंच का डिस्प्ले था। Samsung के फोल्डेबल स्मार्टफोन की अगली सीरीज को अपकमिंग Galaxy Unpacked इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी का Galaxy S25 Ultra भी जल्द ही लॉन्च हो सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक्स से जानकारी मिली है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 4 दिया जा सकता है। इसके क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
टिप्स्टर सॉयर गैलॉक्स (@Sawyergalox) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कहा था कि गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में UFS 4.1 स्टोरेज होगी जिसका डेटा ट्रांसफर रेट 8 जीबी प्रति सेकंड होगा। यह गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के UFS 4.0 फ्लैश स्टोरेज से कुछ अपग्रेड होगा। यह पता नहीं है कि गैलेक्सी S25 और गैलेक्सी S25+ में भी UFS 4.1 स्टोरेज दी जाएगी या नहीं। इस साल सैमसंग ने गैलेक्सी S24 सीरीज के 128 जीबी वेरिएंट को छोड़कर सभी स्मार्टफोन में UFS 4.0 स्टोरेज दी है।
गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 16 जीबी रैम और 512 जीबी और 1 टीबी के स्टोरेज ऑप्शन हो सकते हैं। इसके क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके अलावा 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। देश के स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी इस साल की पहली तिमाही में घटी है। इस बाजार में चीनी कंपनी वीवो पहले स्थान पर रही है।
Next Story