प्रौद्योगिकी

Karbonn का धमाका: Rebel और Rebel Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

Tara Tandi
2 Nov 2026 3:03 PM IST
Karbonn का धमाका: Rebel और Rebel Pro स्मार्टफोन भारत में लॉन्च
x
नई दिल्ली: Karbonn ने आज भारतीय स्मार्टफोन बाजार में फिर से एंट्री करते हुए Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro को लॉन्च कर दिया है। Rebel में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और Karbonn Rebel Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। ये दोनों फोन मीडियाटेक हीलियो जी81 चिपसेट से लैस हैं और एंड्रॉयड 16 पर काम करते हैं। Rebel में 7,000mAh की बैटरी और Rebel Pro में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Rebel और Rebel Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Karbonn Rebel की एमआरपी ₹14,999 है, लेकिन लॉन्च कीमत ₹11,999 है जो कि ₹1,000 बैंक ऑफर के बाद ₹10,999 हो जाएगी। वहीं Karbonn Rebel Pro की एमआरपी ₹14,999 है,लेकिन लॉन्च कीमत ₹12,499 है जो कि ₹1,000 बैंक ऑफर के बाद ₹11,499 हो जाएगी। Karbonn के दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए Amazon Specials के तौर पर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होंगे। वहीं Rebel 5G की लॉन्च तारीख जल्द ही पता चलेगी
Karbonn Rebel में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इन दोनों फोन्स में मीडियाटेक हीलियो जी81 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों ही फोन प्योर एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। कंपनी 2 ओएस अपग्रेड और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा करते हैं।
Rebel के रियर में 50 मेगापिक्सल का एआई प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं Rebel Pro में 64 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा दिया गया है। इन दोनों में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Rebel में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है, जबकि Rebel Pro में 6,000mAh की बैटरी आती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। Rebel ब्लू, गोल्ड और सिल्वर कलर के तीन विकल्प में आता है, जबकि Rebel Pro को चैरी रेड, ब्लू, गोल्ड और ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है।
Next Story