प्रौद्योगिकी

Karbonn Rebel सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स लीक

Tara Tandi
30 Oct 2026 6:43 PM IST
Karbonn Rebel सीरीज जल्द होगी लॉन्च, फीचर्स लीक
x
नई दिल्ली: Karbonn भारतीय स्मार्टफोन बाजार में Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel के साथ दोबारा एंट्री करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट Amazon पर आगामी स्मार्टफोन्स को लेकर कई टीजर जारी किए थे। अब हाल ही में कंपनी ने स्मार्टफोन्स के डिजाइन से लेकर फीचर्स का खुलासा कर दिया है। कंपनी खासतौर पर Gen-Z यूजर्स को ध्यान में रखते हुए अपने डिवाइस लेकर आ रही है और उसी की तर्ज पर आगामी डिवाइसेज का नाम रखा गया है। इन फोन में कंटेंट क्रिएशन के लिए खासतौर पर लंबे समय तक चलने वाली
बैटरी
को जोड़ा गया है। आइए Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel कब होंगे लॉन्च
Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel कब लॉन्च होंगे इसके बारे में अभी तक Karbonn ने कुछ खुलासा नहीं किया है, जिसके बारे में जल्द ही पता चलने की उम्मीद है। हालांकि, माइक्रोसाइट लाइव होने से पता चला है कि लॉन्च होने के बाद ये दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध होंगे।
Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी जाएगी, जो कि 120hz रिफ्रेश रेट के साथ 720 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी, जिससे आसानी से फोन का इस्तेमाल दिन की रोशनी में भी किया जा सकेगा। कंपनी ने बड़ी स्क्रीन के साथ फोन के डिजाइन को स्लीक रखने पर ध्यान दिया है। आगामी फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसके साथ Gemini AI जैसी सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी पैच का वादा भी करती है। आगामी फोन प्योर एंड्रॉयड 16 पर चलेगा, जिसमें जीरो ब्लोटवेयर मिलेंगे। Rebel Pro में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 20वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। इस फोन में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट होगा। कंपनी फोन के साथ यूएसबी टाइप सी केबल और 20वॉट एडेप्टर देगी। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस होगा।
Karbonn Rebel में 6.75 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो कि एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 650 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। Rebel में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 18वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। Karbonn ने टीजर ने में बताया है कि 90 से ज्यादा पिनकोड में 500 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं, जिससे आफ्टर सेल्स बेहतर सुविधा मिलेगी। इसमें भी धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग होगी। आगामी फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा, जिसके साथ Gemini AI जैसी सुविधाएं भी शामिल होगी। 2 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 2 साल तक सिक्योरिटी पैच भी आएंगे।
Next Story