- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- AI के कारण कम हो रही...
प्रौद्योगिकी
AI के कारण कम हो रही हैं जॉब्स, इस देश से हुई शुरुआत!
Tara Tandi
20 Feb 2026 7:46 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने के समय से ही इस बात पर बहस छिड़ी हुई थी कि AI कई तरह की जॉब्स को खत्म कर देगा। एक्सपर्ट्स की ओर चिंता जताई जा रही थी कि एंट्री लेवल जॉब्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। अब यह चिंता सच साबित होती दिख रही है। AI के कारण नौकरियों पर असर का पहला उदाहरण आयरलैंड में देखने को मिल रहा है। कथित तौर पर AI यहां के श्रम बाजार यानी लेबर मार्केट को प्रभावित कर रहा है। यह असर जूनियर पदों और युवा कर्मचारियों पर सबसे ज्यादा पड़ता दिख रहा है। आइए जानते हैं क्या कहती है नई रिपोर्ट।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नौकरियों पर असर दिखाई देने लगा है, ऐसा आयरलैंड के वित्त विभाग का कहना है। देश के वित्त विभाग ने एक शोध किया है जिसमें कहा गया है कि देश की टेक्नोलॉजी केंद्रित अर्थव्यवस्था में AI अब रोजगार के अवसरों को प्रभावित कर रहा है। आइरिश टाइम्स के अनुसार, फाइनेंस डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए Economic Insights पेपर में इसे लेकर चिंता जताई गई है। देश के रोजगार को AI खासतौर पर युवा कर्मचारियों के लिए ज्यादा प्रभावित कर रहा है।
आयरलैंड के वित्त मंत्रालय द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में प्रकाशित विश्लेषण से संकेत मिलते हैं कि AI सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, वित्तीय सेवाओं और पेशेवर गतिविधियों जैसे अत्यधिक डिजिटलीकृत क्षेत्रों में नौकरियों को पहले से ही प्रभावित कर रहा है। 2023 से 2025 के बीच AI से प्रभावित होने वाली जॉब्स में 4% की वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट कहती है कि जोखिम श्रेणी में 15 से 29 वर्ष के युवाओं के रोजगार में 1% गिरावट आई है। वहीं 30 से 59 वर्ष के तकनीकी कर्मचारियों के रोजगार में 12% की बढ़ोत्तरी हुई। वित्त मंत्री साइमन हैरिस ने श्रम बाजार में उभरते इन बदलावों का सामना करने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में श्रमिकों के कौशल विकास और पुनः कौशल प्रशिक्षण में सरकारी निवेश के महत्व पर जोर देने की बात कही।
एक्सपर्ट्स लगातार इस बात की ओर संकेत कर रहे हैं कि आने वाले समय में AI तेजी से व्हाइट कॉलर जॉब्स को खत्म कर सकता है। हाल ही में अमेरिकि बिजनेसमैन एंड्रयू यांग ने कहा कि आने वाले थोड़े ही समय के भीतर एआई कई कार्यों को स्वचालित कर देगा। इसमें वर्तमान में मध्य-करियर वाले कार्यालय कर्मचारियों, कॉल सेंटर कर्मचारियों, मार्केटर्स, कोडर्स और अन्य पेशेवरों लोगों द्वारा किए जाने वाले काम शामिल हैं। इससे व्हाइट कॉलर जॉब्स में बड़े पैमाने पर कंपनियां कटौती कर सकती हैं। अनुमान है कि 18 महीने के भीतर अमेरिका में 7 करोड़ व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों में से 20-50% आने वाले वर्षों में अपनी नौकरी खो सकते हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





