- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- JioTag 2 ब्लूटूथ...

x
नई दिल्ली: Reliance Jio ने भारत में अपना नया JioTag 2 (2nd Gen) लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया ब्लूटूथ ट्रैकर (Bluetooth Tracker) है, जिसे यूजर्स अपनी चाभी, बैग, वॉलेट या अन्य जरूरी सामान को ट्रैक करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। नया JioTag 2 अब Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है। इसके अलावा इसमें Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है।
JioTag 2 को Black, Red और Green कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे Amazon India से खरीदा जा सकता है। इसे 1,249 रुपये में पेश किया गया है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 50 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 1,199 रुपये हो जाती है।
JioTag 2 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका डुअल-इकोसिस्टम सपोर्ट है। पहली जनरेशन का JioTag दोनों प्लेटफॉर्म के साथ काम नहीं करता था, जबकि नया मॉडल Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। इसकी मदद से यूजर्स Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क के जरिए अपने खोए हुए सामान की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर भी नेटवर्क के जरिए लोकेशन अपडेट मिलती रहती है।
डिवाइस में 120dB का बिल्ट-इन स्पीकर दिया गया है। अगर टैग ब्लूटूथ रेंज के अंदर है, तो यूजर अलार्म बजाकर अपने सामान का पता लगा सकता है। वहीं, ब्लूटूथ रेंज से बाहर होने पर मैप के जरिए उसकी आखिरी या उपलब्ध लोकेशन देखने का ऑप्शन मिलता है।
JioTag 2 को पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ तैयार किया गया है और इसे IP64 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। कंपनी ने इसमें नया डिजाइन दिया है, हालांकि बैटरी के बारे में विस्तृत जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है।
JioTag 2 उन यूजर्स के लिए काम का साबित हो सकता है, जो अक्सर अपनी चाभियां, बैग या अन्य जरूरी सामान कहीं रखकर भूल जाते हैं। Android और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म के सपोर्ट के साथ यह पहले के मुकाबले ज्यादा लोगों के लिए इस्तेमाल योग्य हो गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





