प्रौद्योगिकी

JIO के जबरदस्त प्रीपेड प्लान्स लॉन्च, फ्री कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 3GB डेटा, पढ़े पूरी डिटेल्स

jantaserishta.com
26 Jun 2021 12:58 PM IST
JIO के जबरदस्त प्रीपेड प्लान्स लॉन्च, फ्री कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 3GB डेटा, पढ़े पूरी डिटेल्स
x

Reliance Jio ने पिछले कुछ दिनों में कई नए प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया है. अब कंपनी ने साइलेंटली लंबी वैलिडिटी वाले एक नए प्रीपेड प्लान को पेश किया है. जियो का ये प्लान 3,499 रुपये वाला है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से.

टेलीकॉमटॉक ने अपनी एक रिपोर्ट में इस प्लान की जानकारी दी है. साथ ही अब इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप पर भी देखा जा सकता है. इस प्लान में ग्राहकों को 365 दिन की वैलिडिटी मिलेगी और इस दौरान उन्हें रोज 3GB डेटा दिया जाएगा.
यानी ग्राहकों को जियो के 3,499 रुपये वाले प्लान में 1 साल के दौरान टोटल 1,095GB डेटा मिलेगा. साथ ही डेली डेटा लिमिट के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी. इसके साथ ही ग्राहकों को इस प्लान अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100 SMS भी मिलेंगे.
जियो के इस प्लान में ग्राहकों को कॉलिंग, डेटा और SMS के साथ ही JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud और JioNews जैसे जियो ऐप्स का भी एक्सेस मिलेगा.
आपको बता दें अब तक 3GB डेली डेटा के साथ आने वाला जियो का सबसे महंगा प्लान 999 रुपये था. ये प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स, रोज 100SMS और जियो ऐप्स का एक्सेस भी दिया जाता है.
इस नए प्लान के आने से जियो पहली प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जो 1 साल के प्लान में रोज 3GB डेटा दे रही है. अभी तक जियो, एयरटेल और Vi जैसी सभी प्राइवेट कंपनियां 3GB डेली डेटा वाला प्लान ज्यादा से ज्यादा 84 दिन की ही वैलिडिटी के साथ दे रही थीं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story