प्रौद्योगिकी

JioHome का क्रिकेट ऑफर: ICC T20 वर्ल्ड कप हाई क्वालिटी में फ्री देखें

Tara Tandi
19 Feb 2026 7:51 PM IST
JioHome का क्रिकेट ऑफर: ICC T20 वर्ल्ड कप हाई क्वालिटी में फ्री देखें
x
Technology टेक्नोलॉजी:: Reliance Jio ने JioHome Cricket ऑफर पेश कर दिया है। इस ऑफर में Power Play Pass के साथ कई कैशबैक मिलता है, वहीं यूजर्स JioHome यूजर्स को 1 महीने के लिए फ्री में इस्तेमाल भी कर पाएंगे। क्रिकेट सीजन के साथ JioHome एक प्रमोशनल ऑफर पावर प्ले पास लेकर आया है, जिसकी कीमत 99 रुपये है। इस पास में ग्राहकों को कुल 1,457 रुपये के फायदे मिल रहे हैं। आइए JioHome Cricket ऑफर और उसमें मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पावर प्ले पास क्या है
JioHome द्वारा पेश किया गया पावर प्ले पास एक प्रमोशनल ऑफर है। इस एड ऑन प्लान की कीमत 99 रुपये है। यह ग्राहकों को कथित तौर पर 1,457 रुपये के फायदे प्रदान करता है। 1 महीने का फ्री उपयोग और 750 रुपये कैशबैक मिल सकता है। यह ऑफर जियो होम यूजर्स को हाई क्वालिटी में वर्ल्ड कप देखने की सुविधा लेकर आया है।
ऑफर में क्या कुछ है शामिल
JioHome Cricket ऑफर के तहत पहले रिचार्ज पर एक महीने की JioHome सर्विस फ्री मिलती है, जिसकी कीमत 707 रुपये है। उसके अलावा कुल 750 रुपये के कैशबैक वाउचर मिलता हैं, जो कि 150 रुपये के वाउचर के तौर पर आते हैं। इनका इस्तेमाल अगले रिचार्ज पर किया जा सकता है। इस पास के जरिए यूजर्स मल्टी-कैमरा व्यूइंग ऑप्शन के साथ T20 वर्ल्ड कप और लीग मैच 4K ​​रेजोल्यूशन में आसानी से घर बैठे देख सकते हैं।
JioHome एक 4K बॉक्स के साथ आता है जिसमें 1 हजार लाइव टीवी चैनल शामिल हैं, जिनमें लगभग 950 रुपये मूल्य के 200 से ज्यादा HD चैनल और 30 एमबीपीएस स्पीड के साथ वाईफाई मिलता है। वहीं ओटीटी बेनिफिट्स की बात करें तो SonyLIV, ZEE5, SunNXT आदि जैसे 12 ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलता है। यह सिंगल बिल मॉडल उन यूजर्स के लिए पेमेंट को आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है जो आमतौर पर डीटीएच, इंटरनेट और स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए अलग-अलग बिल की पेमेंट करते हैं।
Next Story