- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- दिसंबर 2023 तक हर...
प्रौद्योगिकी
दिसंबर 2023 तक हर भारतीय के लिए 5जी लाएगी जियो: मुकेश अंबानी
jantaserishta.com
1 Oct 2022 3:30 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शनिवार को घोषणा की है कि जियो दिसंबर 2023 तक सभी भारतीयों के लिए 5जी सेवाएं लाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में भारतीय मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2022 के छठे संस्करण को संबोधित करते हुए, अंबानी ने कहा कि जियो यह सुनिश्चित करेगी कि 'दिसंबर 2023 तक हर गांव 5जी सेवाओं का आनंद उठाए, जैसा कि जियो 5जी को रिलीज करने के लिए तैयार है।'
रिलायंस जियो दिवाली तक देश के चुनिंदा शहरों में स्टैंडअलोन 5जी सेवाएं शुरू करेगी। अखिल भारतीय ट्र 5जी नेटवर्क बनाने के लिए, जियो ने कुल 2 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।
शुरुआत करने के लिए, जियो चार मेट्रो शहरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 5जी सेवाएं शुरू करेगा।
दिसंबर 2023 तक पूरे देश को कवर करने के लिए इन्हें अन्य शहरों और कस्बों में तेजी से विस्तारित किया जाएगा।
अंबानी ने कहा, "जियो 5जी सेवाएं सभी को, हर जगह और हर चीज को उच्चतम गुणवत्ता और सामथ्र्य के साथ जोड़ेगी। हम चीन और अमेरिका से भी आगे भारत को डेटा-संचालित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
जियो 5जी दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत 5जी नेटवर्क होगा। अन्य ऑपरेटरों के विपरीत, जियो का 5जी नेटवर्क, 4जी नेटवर्क पर शून्य निर्भरता के साथ अकेला होगा।
Tagsजियो
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





