प्रौद्योगिकी

जल्द ही जियो ला रहा है फोन से भी सस्ता लैपटॉप

Tara Tandi
24 July 2023 2:00 PM GMT
जल्द ही  जियो ला रहा है फोन से भी सस्ता लैपटॉप
x
पिछले साल अक्टूबर 2022 में Jio ने भारत में अपना पहला लैपटॉप Jiobook लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 20,000 रुपये से कम थी। वहीं, अब जियो का दूसरा लैपटॉप भारतीय बाजार में उतरने की तैयारी में है।रिलायंस इस महीने के अंत में भारत में अपना नया JioBook लैपटॉप लॉन्च करने वाली है। नए JioBook लैपटॉप का टीजर Amazon के जरिए जारी किया गया है। इसके जरिए कुछ स्पेक्स और फीचर्स के बारे में भी पता चला है। आइए जानते हैं आने वाले जियोबुक के बारे में।
भारत में नए JioBook लैपटॉप लॉन्च की तारीख
नया JioBook लैपटॉप भारत में 31 जुलाई 2023 को लॉन्च किया जाएगा। इस नए लैपटॉप को Amazon पर लिस्ट किया गया है, जिससे पता चलता है कि इसे विशेष रूप से मनोरंजन और गेम के लिए डिजाइन किया गया है। यह किफायती लैपटॉप Jio और Amazon की आधिकारिक साइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
नए JioBook लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
नया JioBook लैपटॉप चलते-फिरते 4G कनेक्टिविटी की पेशकश करेगा। उम्मीद है कि डिवाइस के साथ वाई-फाई का भी सपोर्ट मिलेगा। JioBook के पिछले संस्करण के विपरीत, आगामी लैपटॉप JioOS पर चलेगा। इसके साथ जियो के कई ऐप्स मिलेंगे। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट द्वारा संचालित होगा।लिस्टिंग से पता चलता है कि आगामी लैपटॉप एचडी वीडियो, ऐप्स के बीच मल्टीटास्क और SoC के साथ एडवांस्ड लर्निंग सॉफ्टवेयर चलाने का समर्थन करेगा। फुल चार्जिंग पर इसकी बैटरी पूरे दिन चलेगी। इसके फ्रंट में एक वेबकैम भी दिया जाएगा, जिसके इस्तेमाल से वीडियो कॉल की जा सकेगी। नए JioBook का वजन 990 होगा और यह अपने JioBook 2022 मॉडल से कम से कम 200 ग्राम हल्का होगा।
Next Story