- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- BSNL के इस सस्ते प्लान...
प्रौद्योगिकी
BSNL के इस सस्ते प्लान को देख जल भुन जाएंगे Jio-Airtel यूजर्स मजा
Tara Tandi
4 Feb 2025 1:48 PM IST

x
BSNL टेक न्यूज़ : पिछले कुछ समय से लोग जियो-एयरटेल से ज्यादा बीएसएनएल को पसंद कर रहे हैं। कंपनी एक के बाद एक नए प्लान भी पेश कर रही है। वहीं, हाल ही में बीएसएनएल ने अपने मोबाइल यूजर्स के लिए BiTV सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस की मदद से आप बिना किसी अतिरिक्त खर्च के 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, मूवी और वेब सीरीज देख सकते हैं। दरअसल, यह सुविधा कंपनी ने OTT Play के साथ साझेदारी में पेश की है, जिससे यूजर्स को स्मार्टफोन पर डायरेक्ट-टू-मोबाइल टीवी का एक्सपीरियंस मिल रहा है।
इस प्लान में मुफ्त में मिलता है BiTV एक्सेस
वहीं, हाल ही में बीएसएनएल ने अपने एक्स हैंडल पर एक ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है कि अब यूजर्स सिर्फ 99 के वॉयस ओनली प्लान में मुफ्त में BiTV सर्विस का मजा ले सकते हैं। यानी, यूजर्स को लाइव टीवी देखने के लिए कोई अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे। आपको बता दें कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई के नए नियम के बाद टेलीकॉम कंपनियों ने सस्ते वॉयस ओनली प्लान पेश किए हैं। ऐसे में बीएसएनएल भी 99 रुपये का किफायती प्लान ऑफर कर रहा है।
ये हैं बीएसएनएल के दो खास वॉयस ओनली प्लान
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए दो वॉयस ओनली प्लान ऑफर करता है जिसमें पहले प्लान की कीमत 99 रुपये है जिसमें आपको 17 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। जबकि दूसरे प्लान की कीमत 439 रुपये है। इस प्लान में आपको 90 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 फ्री एसएमएस की सुविधा मिलती है।
BiTV के फायदे और इसका इस्तेमाल कैसे करें
BiTV के जरिए बीएसएनएल यूजर 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल, मूवी और वेब सीरीज का मुफ्त में मजा ले सकते हैं। पहले ट्रायल के दौरान कंपनी ने 300 से ज्यादा फ्री चैनल दिए थे लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 450 से ज्यादा कर दी गई है। इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपको बस अपने स्मार्टफोन में BiTV ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
TagsBSNL सस्ते प्लानJio-Airtel यूजर्स मजाBSNL cheap plansJio-Airtel users enjoyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





