प्रौद्योगिकी

AC की तरह दीवार पर टंग जाता है यह Cooler, बिल भी आएगा कम, कीमत है इतनी

jantaserishta.com
31 March 2022 12:23 PM IST
AC की तरह दीवार पर टंग जाता है यह Cooler, बिल भी आएगा कम, कीमत है इतनी
x

नई दिल्ली: गर्मी ने वक्त से पहले दस्तक दे दी है और लोग इससे निजात पाने के लिए तरह-तरह के ऑप्शन तलाश रहे हैं. कुछ लोग एयर कंडीशनर खरीदना चाहते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें अच्छी कीमत देनी होगी. बाजार से एक अच्छा एसी लेने के लिए यूजर्स को 30 से 40 हजार रुपये खर्च करने होते हैं. वहीं अगर आप स्प्लिट एयर कंडीशनर चाहते हैं, जिसकी क्षमता ज्यादा हो तो सिर्फ इसकी कीमत नहीं बल्कि बिजली का बिल भी आपका बजट बिगाड़ सकता है.

ऐसे में कंज्यूमर्स अफोर्डेबल ऑप्शन की ओर रुख करते हैं. बाजार में एसी का सस्ता अल्टरनेटिव कूलर है. कूलर भी कई तरह के आते हैं, लेकिन एसी का मजा मिल सके ऐसे कम ही प्रोडक्ट्स भारत में मौजूद हैं. एयर कूलर सेगमेंट में Symphony का दबदबा है. ब्रांड कई तरह के कूलर ऑफर करता है और ऐसा ही एक ऑप्शन Symphony क्लाउड पर्सनल कूलर है. यह कूलर बिजली का बिल तो बचाएगा ही, साथ में एसी का मजा भी मिलेगा.
सिम्फनी क्लाउड पर्सनल कूलर 15 लीटर की क्षमता के साथ आता है. इसमें वाटर टैंक अलार्म फीचर मिलता है. कंपनी की मानें तो इसे 57 क्यूबिक मीटर के रूम में इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, बेहतर कूलिंग के लिए आपको कमरे के दरवाजे और खिड़की खोलने होंगे, जिससे क्रॉस वेंटिलेशन बना रहे.
इसमें इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमिडिटी कंट्रोल मिलता है. यह कूलर 4 स्पीड कूलिंग, स्विंग कंट्रोल समेत कई फीचर्स के साथ आता है. सिम्फनी ने अपने इस कूलर में i-pure टेक्नोलॉजी का इस्तेमला किया है.
इसमें रिमोट कंट्रोल मिलता है. साथ ही आप इसमें टाइमर का भी यूज कर सकते हैं. इसका वजन लगभग 10.3 किलोग्राम है. हालांकि, आप इसमें सिर्फ 15 लीटर ही पानी भर सकते हैं, लेकिन अच्छी बात है कि आप इसे एक्सपैंड कर सकते हैं.
Croma पर Symphony Cloud पर्सनल कूलर 9,491 रुपये में मिल रहा है. हालांकि, यह प्रोडक्ट इस वेबसाइट पर दिल्ली में डिलीवर नहीं हो रहा है. वहीं Amazon पर यह प्रोडक्ट 14,699 रुपये में मिल रहा है. इस पर 1500 रुपये का डिस्काउंट वनकार्ड पर मिल रहा है. सिम्फनी ने अपनी वेबसाइट पर इस प्रोडक्ट को 10 हजार रुपये की रेंज के बेस्ट कूलर में शामिल किया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story