प्रौद्योगिकी

TV चल रहा है कछुए की स्पीड से? इन टिप्स से बनेगा रॉकेट जैसा फास्ट

Harrison
30 July 2025 6:10 PM IST
TV चल रहा है कछुए की स्पीड से? इन टिप्स से बनेगा रॉकेट जैसा फास्ट
x
echnology टेक्नोलॉजी: आजकल हर घर में स्मार्ट टीवी मौजूद है लेकिन समय के साथ इनकी स्पीड कम हो जाती है। एनिमेशन स्पीड बदलकर और डेवलपर ऑप्शन ऑन करके आप अपने स्मार्ट टीवी को फास्ट कर सकते हैं। इसके लिए सेटिंग्स में जाकर बिल्ड नंबर पर 7 बार टैप करें फिर विंडो एनिमेशन स्केल को 0.5x पर सेट करें।
आज लगभग हर घर में आपको स्मार्ट टीवी मिल जाएगा। जबकि कुछ स्मार्ट टीवी तो इतने ज्यादा एडवांस हैं कि उनमें AI का सपोर्ट भी मिल रहा है। हालांकि समय के साथ स्मार्ट टीवी की स्पीड स्लो हो जाती है जिसके वजह से कई बार तो बहुत ज्यादा गुस्सा भी आता है। ऐसे में अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान हैं तो एक बार इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। यकीन मानिये इन टिप्स को फॉलो करने के बाद कछुए की चाल चल रहा आपका स्मार्ट टीवी 'सुपरफास्ट' हो जाएगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
एनिमेशन स्पीड बदलें
आपने नोटिस किया होगा कि स्मार्ट टीवी में जब भी आप कोई ऐप ओपन करते हैं तो छोटा सा एनिमेशन देखने को मिलता है। कभी कभी इसी की वजह से स्मार्ट टीवी काफी ज्यादा स्लो लगता है। हालांकि आप एनिमेशन स्पीड चेंज करके इसे फिक्स कर सकते हैं और अपने टीवी की स्पीड बढ़ा सकते हैं। हलांकि इसके लिए पहले आपको डेवलपर ऑप्शन ऑन करना होगा। इसके लिए टीवी की Settings में जाएं और About पर क्लिक करें। यहां अब आपको Build Number वाले ऑप्शन पर लगातार 7 बार टैप करना है।
Next Story