प्रौद्योगिकी

iQOO Z11x लॉन्च डेट आई, 7200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 12 मार्च को देगा दस्तक

Tara Tandi
2 March 2026 8:03 PM IST
iQOO Z11x लॉन्च डेट आई, 7200mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 12 मार्च को देगा दस्तक
x
Technology टेक्नोलॉजी: iQOO Z11x फोन भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। फोन की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी इस डिवाइस को 12 मार्च को पेश करने जा रही है। Amazon पर फोन के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। iQOO Z11x में कुछ बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी लॉन्च से पहले किया गया है। फोन में 7200mAh की बैटरी मिलने वाली है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट से लैस होगा। आइए जानते हैं इस फोन से जुड़ी सभी खास बातें।
iQOO Z11x Launch Date in India
iQOO Z11x भारत में 12 मार्च के दिन लॉन्च होगा। Amazon पर माइक्रोसाइट LIVE हो चुकी है जिसमें इसकी लॉन्च डेट भी मेंशन की गई है। इसी के साथ फोन के कुछ मेन स्पेसिफिकेशंस भी लिस्ट कर दिए गए हैं। सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 7200mAh की है। साथ 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग फीचर भी होगा। फोन में रीवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है।
iQOO Z11x Specifications
बैटरी के मामले में कंपनी का दावा है कि यह सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है जो कि 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक, और 93 घंटे का म्यूजिक टाइम दे सकती है। इसके अलावा 15.4 घंटे की गेमिंग, और 18.7 घंटे तक सोशल मीडिया इस पर इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने फोन के साथ 6 साल तक बैटरी हेल्थ का दावा किया है।
फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट लगा है। साथ में 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज मिलने वाली है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 की लेयर के साथ आ सकता है। फोन का डिजाइन लुभावना मालूम होता है। इसमें स्क्वायर्कल कैमरा मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया है। फोन में रियर में डुअल कैमरा मिलता है। साथ में LED फ्लैश भी है, लेकिन उसके अलावा एक एक्स्ट्रा रिंग लाइट भी दी गई है जो इसके डिजाइन को खास बनाती है। फोन को मिंट ग्रीन में दिखाया गया है। इसके अलावा इसमें ब्लैक शेड भी शामिल होगा।
Next Story