- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO Z11x 5G भारत में...
प्रौद्योगिकी
iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें फीचर्स
Tara Tandi
12 March 2026 7:37 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: iQOO ने आज भारत में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11X 5G लॉन्च किया है। iQOO के लेटेस्ट फोन में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए iQOO Z11X 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO Z11X 5G Price
iQOO Z11X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह फोन 16 मार्च से iQOO इंडिया ई-स्टोर के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत एक्सिस बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है। iQOO Z11X 5G टाइटन ब्लैक और प्रिजमैटिक ग्रीन कलर में उपलब्ध है।
iQOO Z11x 5G Features & Specifications
iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H रेटिंग से लैस है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Z11x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.64 मिमी, चौड़ाई 78.43 मिमी, मोटाई 8.39 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





