प्रौद्योगिकी

iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत

Tara Tandi
3 July 2026 7:03 PM IST
iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
x
नई दिल्ली : iQOO Z11i को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। सीरीज में कंपनी का यह सबसे ताजा एडिशन है। iQOO Z11i में 6.74 इंच का LCD पैनल दिया गया है जिसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में कंपनी ने वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है। इसके साथ में 8GB तक रैम है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
iQOO Z11i price and availability
iQOO Z11i की कीमत चीन में 1299 युआन (लगभग 18,000 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 6GB + 128GB मॉडल आता है। फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 149 युआन (लगभग 21000 रुपये) है। जबकि टॉप एंड 8GB + 256GB वेरिएंट को 1699 युआन (लगभग 24000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। फोन को कंपनी ने चीन में Ink Shadow, Qingfeng और Desert Gold कलर शेड्स में लॉन्च किया है।
iQOO Z11i Specifications
iQOO Z11i में 6.74 इंच का LCD पैनल दिया गया है जिसमें HD प्लस रिजॉल्यूशन (1600 x 720 पिक्सल) दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में कंपनी ने वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है। फोन साथ ही डीसी डिमिंग, और TÜV Rheinland लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस है जिससे कि यह आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ने से बचाता है।
फोन में प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट मिलता है। इसके साथ में 8GB तक LPDDR4X RAM दी गई है और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल जाता है जिससे स्टोरेज एक्सपेंड की जा सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें ऑटोफोकस लेंस लगा है। यह 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर की सिक्योरिटी भी दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए USB Type-C, Bluetooth 5.1, और IR ब्लास्टर सपोर्ट भी है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। धूल और पानी से बचाव के लिए फोन को IP65 रेट किया गया है। फोन में 6500mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W चार्जिंग फीचर है, और यह रीवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
Next Story