- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO Z11 में मिल सकती...
प्रौद्योगिकी
iQOO Z11 में मिल सकती है 9,020mAh की दमदार बैटरी, जल्द लॉन्च की तैयारी
Tara Tandi
11 March 2026 7:04 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज हैंडसेट मेकर iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Z11 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस सीरीज में हाल ही में iQOO Z11 Turbo को पेश किया गया था।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर, Xing Cheng ने आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होने की जानकारी दी है। iQOO Z11 में 9,020 mAh की बैटरी दी जाएगी। यह iQOO के किसी स्मार्टफोन में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी होगी। यह 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo में 7,600 mAh की बैटरी दी गई है। चीन में iQOO Z11 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
आगामी स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 512 GB की स्टोरेज हो सकती है। चीन में iQOO Z11 का प्राइस CNY 2,000 (लगभग 26,800 रुपये) से CNY 3,000 (लगभग 40,100 रुपये) के बीच हो सकता है। इस स्मार्टफोन की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। हाल ही में चीन में पेश किए गए iQOO Z11 Turbo में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm के नए Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 7,600 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन को Skylight White, Canglang Fuguang, Halo Powder और Polar Night Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
iQOO Z11 Turbo में 6.59 इंच 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, यह 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट और Adreno 829 GPU है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है। iQOO Z11 Turbo की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





