- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP कैमरा, 6500mAh...
प्रौद्योगिकी
50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ iQOO Z10x लॉन्च, जानें फीचर्स
Tara Tandi
12 April 2025 8:12 PM IST

x
iQOO Z10x टेक न्यूज़ : iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z10x स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। दो कलर ऑप्शन में आने वाला iQOO का यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है। Z10x में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस के साथ आता है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। आइए iQOO Z10x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iQOO Z10x Price
iQOO Z10x के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपये, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है। यह फोन अल्ट्रामरीन और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बैंक ऑफर के बाद इस फोन को 12,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।
iQOO Z10x Specifications
iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,408 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 393ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z10x के रियर में ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का बोकोह कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। इस फोन में ब्लूटूथ 5.4 और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी शामिल हैं। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 165.70 मिमी, चौड़ाई 76.30 मिमी, मोटाई 8.0 मिमी और वजन 204 ग्राम है।
Tags50MP कैमरा6500mAh बैटरीiQOO Z10x लॉन्च50MP camera6500mAh batteryiQOO Z10x launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





