- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO Z10 Lite 5G का...
प्रौद्योगिकी
iQOO Z10 Lite 5G का अगले सप्ताह भारत में लॉन्च, Dimensity 6300 चिपसेट, 6,000mAh की बैटरी
Tara Tandi
13 Jun 2025 7:28 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: चाइनीज स्मार्टफोन मेकर iQOO का Z10 Lite 5G अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimesnity 6300 दिया जाएगा। इसकी डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
इस स्मार्टफोन को 18 जून को देश में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि Z10 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी होगी। इस स्मार्टफोन को Cyber Green और Titanium Blue कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimesnity 6300 चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
Z10 Lite 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) सपोर्ट वाले इमेज एडिटिंग टूल्स भी दिए जाएंगे। इनमें AI Erase और AI Photo Enhance शामिल होंगे। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्टफोन में सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी होगी। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर iQOO Z10 Lite 5G के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम का हो सकता है। कंपनी ने बताया है कि Z10 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। iQOO Z10 में 7,300 mAh और Z10x में 6,500 mAh की बैटरी है। Z10 Lite 5G में रियर पैनल के ऊपर दाएं कोने पर पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है जिसमें दो सर्कुलर कैमरा स्लॉट वर्टिकल तरीके से लगे हैं। इसमें ऊपर कोने पर स्पीकर ग्रिल भी दी गई है। इसके दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं।
iQOO के Z10x 5G के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 13,499 रुपये और Z10 5G के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का 21,999 रुपये का है। इन स्मार्टफोन्स में क्रमशः Snapdragon 7s Gen 3 और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिए गए हैं। Z10 में 7,300 mAh और Z10x में 6,500 mAh की बैटरी दी गई है। इनमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इनमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले और साइड पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिए गए हैं।
TagsiQOO Z10 Lite 5Gसप्ताह भारत लॉन्चDimensity 6300 चिपसेट6000mAh बैटरीIndia launch this weekDimensity 6300 chipset000mAh batteryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





