- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO Neo 11S में मिल...
प्रौद्योगिकी
iQOO Neo 11S में मिल सकती है 8000mAh बैटरी, 2K डिस्प्ले, फीचर्स लीक
Tara Tandi
25 Jun 2026 7:46 PM IST

x
नई दिल्ली : iQOO Neo 11S कंपनी का अगला स्मार्टफोन होगा जिसके लॉन्च से पहले मुख्य स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। फोन चीनी मार्केट में जल्द ही पेश किया जा सकता है। बहुत संभावना है कि अगले महीने इसका लॉन्च देखने को मिल सकता है। iQOO Neo 11S एक ऐसा फोन होगा जो फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स अफॉर्डेबल दाम में दे सकता है। फोन में मीडियाटेक का दमदार चिपसेट बताया गया है। इसी के साथ इसके कई और आकर्षक फीचर्स का खुलासा किया गया है जिसमें डिस्प्ले भी शामिल है। आइए फोन के लॉन्च से पहले एक नजर डालते हैं इसके बारे में अभी तक आईं अहम बातों पर।
iQOO Neo 11S का लॉन्च जुलाई में देखने को मिल सकता है। फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा (via) चीन के जाने माने लीकर द्वारा किया गया है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो iQOO Neo 11S में फ्लैगशिप लेवल के स्पेसिफिकेशंस आने की संभावना है। यह फोन MediaTek के अंडरक्लॉक्ड प्रोसेसर से लैस हो सकता है। बहुत संभावना है कि यह MediaTek Dimensity 9500s से लैस होगा। फोन में धांसू डिस्प्ले फीचर्स बताए हैं।
iQOO Neo 11S में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले आने की बात कही गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस होगा। इसके अलावा इसकी बैटरी के बारे में भी बड़ा दावा किया गया है। टिप्स्टर ने कहा है कि फोन में 8000mAh तक बैटरी देखने को मिल सकती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर बताया गया है। इसके साथ ही इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है।
iQOO Neo 11 का ही निचला वर्जन इसे कहा जा सकता है। iQOO Neo 11 की सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद गेमिंग-सेंट्रिक हार्डवेयर है। स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस किया गया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 2K पैनल मिलता है और फोन 7500mAh बैटरी के साथ आता है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। फोन थर्मल कंट्रोल के लिए 8K वेंपर चेंबर कूलिंग सिस्टम से लैस आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP (OIS के साथ) मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
TagsiQOO Neo 11Sमिल सकती8000mAh बैटरी2K डिस्प्लेफीचर्स लीकMay feature 8000mAh battery2K displayfeatures leakedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





