- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO 15R में होगी 1.5K...
प्रौद्योगिकी
iQOO 15R में होगी 1.5K AMOLED स्क्रीन, 7,600mAh की बैटरी
Tara Tandi
16 Feb 2026 5:52 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल iQOO का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल होगा। iQOO 15R की 7,600 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले होगा।
भारत में iQOO 15R को 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। iQOO 15R में 1.5K रिजॉल्यूशन AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले HDR10+ कंटेंट को सपोर्ट करेगा।
बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 15R की लिस्टिंग हुई है। OpenCL टेस्ट में इस स्मार्टफोन को 7,687 प्वाइंट मिले हैं। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT कैमरा होगा। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन में Origin Island होने का भी टीजर दिया है। यह अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone में मौजूद Dynamic Island के जैसा है। इसमें यूजर्स को नोटिफिकेशंस और कुछ कंट्रोल मिल सकेंगे। iQOO 15R में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक 3D फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
इस स्मार्टफोन को AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग में 35 लाख प्वाइंट से ज्यादा का स्कोर मिला है। iQOO 15R में 7,600 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि देश में यह इस बैटरी कैपेसिटी के साथ सबसे स्लिम स्मार्टफोन है। iQOO 15R की थिकनेस 7.9 mm की होगी। इस स्मार्टफोन को बड़ी बैटरी के बावजूद हाथ में हल्का लगने के डिजाइन किया गया है। iQOO 15R का प्राइस 55,000 रुपये से कम हो सकता है। भारत में पिछले वर्ष नवंबर में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.85 इंच का Samsung M14 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। iQOO 15 की 7,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





