- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iQOO 15R भारत में...
प्रौद्योगिकी
iQOO 15R भारत में Snapdragon 8 Gen 5 और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Tara Tandi
24 Feb 2026 7:57 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: iQOO ने आज भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन iQOO 15R लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में 7,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यहां हम आपको iQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iQOO 15R Price
iQOO 15R के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये, 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। यह फोन आज दोपहर 1 बजे से iQOO की आधिकारिक साइट और अमेजन से प्री-बुक हो सकता है, वहीं बिक्री 2 और 3 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर्स में आता है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक HDFC और Axis बैंक क्रेडिट, डेबिट और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 4 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। कंपनी iQOO 15R की खरीद पर 1,899 रुपये का iQOO/Vivo TWS भी फ्री दे रही है।
iQOO 15R Features & Specifications
iQOO 15R में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2750 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन से लैस है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 12GB LPDDR5x RAM और 512GB UFS 4.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। iQOO का आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। इस फोन में 4 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता है। इस फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी दी गई है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 15R के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 157.61 मिमी, चौड़ाई 74.42 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 202 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





