प्रौद्योगिकी

iQOO 15R भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस

Tara Tandi
28 Feb 2026 7:57 PM IST
iQOO 15R भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 7600mAh बैटरी से होगा लैस
x
Technology टेक्नोलॉजी: iQOO यानी कि भारतीय बाजार में iQOO 15R लॉन्च करने जा रहा है। यह कंपनी की फ्लैगशिप लाइनअप में iQOO 15 के बाद नया एडिशन होगा। लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको iQOO 15R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iQOO 15R कब होगा लॉन्च
iQOO 15R आज दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च होगा। कंपनी आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लॉन्च इवेंट का लाइवस्ट्रीम करेगी। यह फोन लॉन्च होने के बाद iQOO की आधिकारिक साइट और अमेजन पर उपलब्ध होगा। यह फोन ट्रायम्फ सिल्वर और डार्क नाइट कलर्स में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
iQOO 15R Price
iQOO ने टीजर में खुलासा किया था कि आगामी स्मार्टफोन 55,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में सबसे तेज स्मार्टफोन होगा। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि iQOO 15R की कीमत कितनी होगी, यानी कि iQOO 15R को 55,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद यह फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन और iQOO इंडिया की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा।
iQOO 15R Specifications (Expected)
iQOO की आधिकारिक साइट के अनुसार, 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ मिलेगा। डिस्प्ले आईकेयर टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेगी। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए अंडर-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। iQOO के इस फोन में 3nm प्रोसेस पर बेस्ड ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर होगा। कंपनी का दावा है कि इसने AnTuTu बेंचमार्क स्कोर में 35 लाख से अधिक प्वाइंट मिले हैं। प्रोसेसर को Q2 सुपरकंप्यूटिंग चिप और एक नेटवर्क एन्हांसमेंट चिप के साथ जोड़ा जाएगा। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6.5K IceCore VC कूलिंग सिस्टम भी होगा।
iQOO का आगामी फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा। इस फोन में 4 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 15R के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी हो सकता है। इस फोन में 100W फ्लैशचार्ज सपोर्ट के साथ 7,600mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की मोटाई 7.9 मिमी हो सकती है।
Next Story