- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone Ultra का डिजाइन...
प्रौद्योगिकी
iPhone Ultra का डिजाइन हो गया लीक, सबसे अलग Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन
Tara Tandi
8 Jun 2026 7:55 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: WWDC 2026 की चर्चा जोरों पर है। इसी के साथ Apple का पहला फोल्डेबल फोन भी लीक हो गया है। जी हां, Apple के पहले बुक स्टाइल फोल्डेबल आईफोन की पहली झलक सामने आ गई है। लीक होते ही इसकी डमी इमेज इंटरनेट पर छा गई हैं। यह iPhone Ultra के नाम से सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि फोन एक सिंगल कलर वेरिएंट में आएगा और यह काफी आकर्षक शेड में होगा। फोन में सेल्फी के लिए पंचहोल राउंड कटआउट दिया गया है। इसी के साथ फोन के चिपसेट समेत भीतरी और बाहरी डिस्प्ले भी लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल।
iPhone Ultra का डिजाइन लीक हो गया है। और यह लीक फोन के बारे में काफी कुछ कहता है। रोचक रूप से एप्पल का पहला फोल्डेबल बहुत अलग होने वाला है। अभी तक जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह कोई रेगुलर फोल्डेबल नहीं होगा। टिप्स्टर Sonny Dickson के मुताबिक, फोन साइडवे में चौड़ा होगा लेकिन हाइट में छोटा होगा। आप कह सकते हैं कि यह अनफोल्ड होने के बाद एक टैब जैसा अहसास दे सकता है। कंपनी का यह फोन बुक स्टाइल फोल्डेबल बताया गया है। फोन सिंगल कलर वेरिएंट, व्हाइट में लॉन्च होने की बात सामने आई है।
इसका सबसे चर्चित डिजाइन एलिमेंट इसका फ्रंट कैमरा है। यह सर्कुलर पंचहोल कटआउट में आ सकता है। कंपनी पहली बार ऐसा कैमरा डिजाइन इस्तेमाल कर सकती है। भीतरी डिस्प्ले का कैमरा बाईं तरफ मिल सकता है। रियर साइड में फोन के अंदर हॉरिजॉन्टल कैमरा बार दिखाया गया है जिसमें दो कैमरा दिख रहे हैं। फोन की डमी यूनिट में क्रीज भीतरी डिस्प्ले के ठीक बीच में दिख रही है। हालांकि कई लीक्स में सामने आया है कि कंपनी इस फोन में जितना हो सके क्रीज को कम से कम रखने के लिए पुरजोर कोशिश करती आ रही है।
iPhone Ultra कंपनी का पहला फोल्डेबल होगा। कंपनी इसे सितंबर में पेश कर सकती है। बहुत संभावना है कि iPhone 18 Pro सीरीज के साथ यह लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 2nm प्रोसेसिंग पर बना लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट मिल सकता है। इस फोन में कंपनी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी दे सकती है। फोन में कवर डिस्प्ले 5.5 इंच का बताया जा रहा है जबकि भीतरी डिस्प्ले 7.8 इंच का हो सकता है। लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





