प्रौद्योगिकी

खरीदते ही टूटी iPhone Duo की स्क्रीन; यूजर्स ने शेयर की फोटो

Tara Tandi
24 Oct 2026 6:33 PM IST
खरीदते ही टूटी iPhone Duo की स्क्रीन; यूजर्स ने शेयर की फोटो
x
नई दिल्ली: iPhone Duo के लॉन्च का दुनिया ने बेसब्री से इंतजार किया, फिर लॉन्च के समय इसकी कीमत ने सबको हैरान कर दिया। फोन लगातार सुर्खियों में रहा है। लेकिन अब इसकी चर्चा का कारण इसकी डिस्प्ले में आ रही दरारें बन गई हैं! जी हां, कथित तौर पर iPhone Duo की स्क्रीन ब्रेक होने की खबरें आ रही हैं। iPhone Duo की सेल 23 अक्टूबर को शुरू हुई है और पहले ही दिन ही फोन से शिकायतें आनी शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं क्या है ये मामला।
iPhone Duo सेल 23 अक्टूबर को शुरू हुई और फोन लोगों के हाथ में आते ही इसमें शिकायतें आना शुरू हो गईं। कथित तौर पर यूजर्स इसकी डिस्प्ले में आ रही खराबी को लेकर सोशल मीडिया पर शिकायतें रहे हैं। Reddit पर भी फोटो के साथ फोन का टूटा डिस्प्ले दिखाया गया है। वहीं, X पर Iceuniverse ने भी इसी तरह की कुछ फोटो पोस्ट (via) की हैं। लगभग सभी यूजर्स एक जैसी शिकायतें लेकर आ रहे हैं। जिसमें कहा गया है कि फोन खरीद के कुछ घंटे बाद ही इसमें क्रैक दिखने लगा। वहीं कुछ केस में स्क्रीन के बीच में एक चमकदार लाइन नजर आने लगी है। हिंज के पास जहां से फोन फोल्ड होता है पिक्सल चमकती लाइन बना रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया से एक यूजर ने दावा किया है कि फोन के खरीदने के 6 घंटे भीतर ही उसके iPhone Duo में समस्या आनी शुरू हो गई। उसने करीबन 20 बार ही फोन को खोला होगा कि बीच वाले हिंज के पास उसे क्रैक होने जैसी आवाज आने लगी। कुछ ही समय बाद डिस्प्ले हिंज के पास से डिस्प्ले अलग हो गई! यूजर का कहना है कि Apple Store ने तुरंत उसको एक नया फोन बदलकर दे दिया।
इसी तरह चीन से भी कई ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं, लग ऐसा भी रहा है कि जैसे ये डमी यूनिट्स हों जिन्हें बहुत ज्यादा बार खोलकर देखा गया हो। बहरहाल, Apple ने इस मामले में अभी तक टिप्पणी नहीं की है। हो सकता है कि Apple अभी मामले की जांच कर रही हो। खराब होने वाले फोल्डेबल iPhone के साथ कंपनी क्या करेगी यह देखने वाली बात होगी। कंपनी फोन के साथ एक साल की वारंटी देती है। अगर यह समस्या सिर्फ इस्तेमाल से आई है तो वारंटी के भीतर समाधान भी संभव हो सकेगा।
Next Story