- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone Air 2 में दिखा...
प्रौद्योगिकी
iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा
Tara Tandi
4 July 2026 6:01 PM IST

x
नई दिल्ली: iPhone Air 2 की पहली झलक सामने आ गई है! यह फोन इससे पहले आए iPhone Air का सक्सेसर होगा। फोन के रेंडर्स में इसका डिजाइन नजर आया है जिसमें एक शानदार कलर दिखाया गया है। फोन के रियर में हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है। अबकी बार कंपनी दो कैमरा इसमें दे सकती है। फोन स्लिम तो होगा ही लेकिन बेजल्स और अधिक पतले हो सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से लीक हुए रेंडर्स क्या कहते हैं कथित अपकमिंग iPhone के बारे में।
iPhone Air 2 रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें फोन का शानदार डिजाइन और नया कलर दिख रहा है। ये रेंडर्स यूट्यूबर John Prosser द्वारा शेयर (via) किए गए हैं। रेंडर्स देखकर पता चलता है कि फोन में दो रियर कैमरा मिल सकते हैं। डिजाइन आकर्षक लग रहा है। कंपनी ने हालांकि, अभी तक नए फोन के डिजाइन को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। फोन में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिल सकता है जिसके साथ में नया कैमरा जुड़ने वाला है।
अकमिंग फोन में सेकेंडरी कैमरा सेंसर के तौर पर 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया जा सकता है। फोन स्लिम रहेगा और मोटाई 5.6mm हो सकती है। फोन टाइटेनियम एलॉय के साथ आने की संभावना जताई गई है। फोन में नया A20 Pro चिपसेट मिल सकता है। यहां पर एक शानदार कलर भी जोड़ा गया है। फोन Space Black, Cloud White और Light Gold के अलावा एक नए Lavender कलर में आ सकता है। फोन में Face ID फीचर होगा। डाइनेमिक आइलैंड छोटा हो सकता है।
टिप्स्टर ने यहां पर आने वाले iPhone मॉडल्स के बारे में बड़ी बात कही है। कहा गया है कि कंपनी आने वाले दिनों में विशेष तौर पर स्लिम आईफोन मॉडल्स को मेन सीरीज में स्थापित कर सकती है। यानी कि भविष्य की आईफोन सीरीज में पहले से ही इतने स्लिम मॉडल होंगे कि कंपनी को अलग से स्लिम हैंडसेट लॉन्च की आवश्यकता नहीं रहेगी। ये मेन स्ट्रीम में शामिल हो चुके होंगे। iPhone Air 2 के 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। इस समय कंपनी iPhone 18e भी पेश कर सकती है।
TagsiPhone Air 2दिखा खूबसूरत नया कलर48MP डुअल कैमराiPhone Air 2 shows offa beautiful new color48MP dual cameraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





