- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 17 सितंबर में...
प्रौद्योगिकी
iPhone 17 सितंबर में होगा लॉन्च, बढ़ी कीमतों से फैंस निराश
Tara Tandi
18 Aug 2025 5:32 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: पिछले तीन सालों के ट्रेंड पर नज़र डालें तो Apple कंपनी इस साल भी सितंबर यानी अगले महीने नया iPhone लॉन्च कर सकती है। कंपनी सितंबर के दूसरे हफ़्ते में लॉन्च करती है। इस साल लॉन्च होने वाले iPhone 17 की कीमत को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब एक लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आने वाले दिनों में लॉन्च होने वाले iPhone 17 Pro की कीमत बढ़ सकती है।लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro की कीमत में 50 अमेरिकी डॉलर (करीब 4,372 रुपये) की बढ़ोतरी हो सकती है। यह जानकारी IndiaToday ने एक टिप्स्टर के हवाले से दी है। दरअसल, कंपोनेंट्स और अन्य टैक्स की बढ़ी हुई दरों के चलते कंपनी कीमत बढ़ा सकती है। iPhone Pro पहले से ही एक महंगा प्रोडक्ट है।
बेस स्टोरेज वेरिएंट में होगी बढ़ोतरी
अन्य रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कीमत में बढ़ोतरी के साथ कंपनी बेस वेरिएंट की स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB कर सकती है। ऐसे में यूजर्स को ज़्यादा स्टोरेज स्पेस मिलेगा। अभी तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए लगभग 10 हज़ार रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है।
क्या नए टैरिफ का असर पड़ेगा?
अमेरिका द्वारा नए टैरिफ नियम लागू होने के बाद दुनिया भर में सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है। कई पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आने वाले iPhone 17, 17 Pro सीरीज़ की कीमतें बढ़ेंगी।
कंपोनेंट भी महंगे हो रहे हैं
इसके पीछे एक्सपर्ट का मानना है कि महंगी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्टिंग और कंपोनेंट की ज़्यादा कीमत के चलते कंपनी कीमतें बढ़ा सकती है। यह बढ़ोतरी iPhone 17 सीरीज़ और iPhone 17 Pro दोनों लाइनअप पर लागू हो सकती है। अभी तक कंपनी ने कीमतों को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालाँकि, भारत में इसका कितना असर होगा, यह आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
iPhone 17 Air भी होगा लॉन्च
Apple इस साल iPhone 17 Air लॉन्च करेगा, जो एक स्लिम थीम बेस्ड स्मार्टफोन होगा। इस हैंडसेट का मुकाबला Samsung Galaxy S25 Edge से होगा। iPhone 17 Air में स्लिम बॉडी और बैक पैनल पर सिंगल कैमरा हो सकता है। पुरानी रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस अपकमिंग हैंडसेट को iPhone 17 Plus की जगह लॉन्च किया जा सकता है, जो कि बड़ी स्क्रीन वाला हैंडसेट है।
TagsiPhone 17 सितंबर लॉन्चबढ़ी कीमतोंफैंस निराशiPhone 17 September launchprices increasedfans disappointedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





