- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 17 में भी...
प्रौद्योगिकी
iPhone 17 में भी मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट, लेकिन ये फीचर रहेगा गायब!
Tara Tandi
30 Jun 2025 7:56 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Apple का अगला iPhone अब धीरे-धीरे लीक की दुनिया में एंट्री लेने लगा है। इस बार खबर आई है कि iPhone 17 के बेस वेरिएंट में भी बड़ा डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। Weibo पर टिप्स्टर ने दावा किया है कि अगला बेस iPhone अब 6.3-इंच के स्क्रीन के साथ आएगा, यानी जितना साइज पिछले साल के iPhone 16 Pro में था, अब वही साइज बेस मॉडल में भी देखने को मिलेगा।
Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित यूजरनेम) ने वीबो पर एक पोस्ट में दावा किया है कि इस बार iPhone 17 में भी बड़ा डिस्प्ले और हाई रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। इससे पहले iPhone 16 और iPhone 16 Plus जैसे मॉडल्स में 60Hz स्क्रीन ही दी गई थी। लेकिन 2025 में Apple पहली बार अपने नॉन-Pro मॉडल्स में भी 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले देने की तैयारी में है। यानी अब iPhone यूजर्स को सिर्फ स्मूथ स्क्रोलिंग ही नहीं, बल्कि गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस में भी प्रो-लेवल फील मिलने वाला है, बिना प्रो वेरिएंट खरीदे।
iPhone 17 सीरीज पहले भी कई लीक्स में सामने आ चुकी है। हाल ही में एक Amazon India लिस्टिंग में गलती से Spigen के स्क्रीन प्रोटेक्टर को “iPhone 17” और “iPhone 17 Pro” के साथ कंपैटिबल बताया गया था। बाद में ये लिस्टिंग डिलीट कर दी गई, लेकिन तब तक जानकारी लीक हो चुकी थी और इससे ये भी साफ हुआ कि सभी iPhone 17 मॉडल्स 6.3-इंच डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं।
हालांकि, Always-On Display जैसी प्रीमियम स्क्रीन फीचर्स अभी भी सिर्फ Pro वेरिएंट्स तक सीमित रह सकते हैं। इसकी वजह Apple की वही एडेप्टिव रिफ्रेश रेट टेक्नोलॉजी है जो 1Hz से 120Hz तक फ्लेक्सिबल चलती है और जिसे कंपनी अभी केवल प्रो मॉडल्स में ही ऑफर करती है।
एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार Apple सभी iPhone 17 मॉडल्स में Samsung के M14 OLED पैनल्स यूज करेगा। ये वही टेक्नोलॉजी है जो पिछले साल iPhone 16 Pro और Pro Max में देखने को मिली थी।
TagsiPhone 17बड़ा डिस्प्ले120Hz रिफ्रेश रेटफीचर रहेगा गायबbigger display120Hz refresh ratefeature will be missingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





