- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 10 हजार रुपये सस्ता...

x
iPhone 16 Pro Max टेक न्यूज़ : Apple ने बीते साल iPhone 16 Pro Max लॉन्च किया था। अब अमेजन पर iPhone 16 Pro Max पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती हो रही है, बैंक डिस्काउंट मिल रहा है और एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत हो सकती है। यहां हम आपको iPhone 16 Pro Max पर मिलने वाली ऑफर्स से लेकर कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iPhone 16 Pro Max Price & Offers
iPhone 16 Pro Max के 256GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर 1,37,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल सितंबर में 1,44,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 3000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,34,900 रुपये हो जाएगी। लॉन्च कीमत से कुल 10 हजार रुपये बचत हो सकती है।
iPhone 16 Pro Max Features, Specifications
iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1320x2868 पिक्सल और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। 16 Pro Max में Apple A18 Pro (3nm), 6-core GPU प्रोसेसर है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो 16 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 16 Pro Max में प्रीमियम टाइटेनियम फ्रेम और IP68 रेटिंग है, जिसके साथ फोन 6 मीटर तक गहराई के साथ पानी में 30 मिनट तक रह सकता है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Tags10 हजार रुपये सस्ताiPhone 16 Pro Max10 thousand rupees cheaperजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





