प्रौद्योगिकी

आईफोन 15 प्रो में सॉलिड-स्टेट बटन, 3 टैप्टिक इंजन की सुविधा हो सकती है उपलब्ध

jantaserishta.com
28 Oct 2022 4:49 PM IST
आईफोन 15 प्रो में सॉलिड-स्टेट बटन, 3 टैप्टिक इंजन की सुविधा हो सकती है उपलब्ध
x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| एप्पल के अपकमिंग नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन 15 प्रो मॉडल सॉलिड-स्टेट वॉल्यूम और पावर बटन और तीन टैप्टिक इंजन के साथ आ सकते हैं। मैक रुमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस में आईफोन 7 के होम बटन की तरह एक सॉलिड-स्टेट डिजाइन होने की उम्मीद है।
अपकमिंग आईफोन्स के इंटरनल लेफ्ट और राइट साइड में यूजर्स को फीडबैक प्रदान करने के लिए एक्ट्रा टैप्टिक इंजन शामिल हो सकते हैं, जो रियल बटन टैपिंग का अनुभव प्रदान करेंगे।
रिपोर्ट में कहा गया है कि मोडिफिकेशन के कारण प्रत्येक आईफोन में एक के बजाय तीन टैप्टिक इंजन होंगे।
हाल ही में, यह अफवाह थी कि आईफोन 15 सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं, जिनमें आईफोन 14 की तुलना में बड़े फीचर होंगे और सभी मॉडलों में यूएसबी-सी चार्जिग पोर्ट की सुविधा होगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रो सीरीज में अपने नए प्रोसेसर से मेल खाने के लिए मेमोरी कैपेसिटी को 8जीबी तक अपग्रेड करने और कैमरा में नए सुधार जारी रखने की संभावना है, जिसमें मेन कैमरे को 8एमपी में अपग्रेड करना और प्रो मैक्स मॉडल में पेरिस्कोप लेंस का उपयोग करना शामिल है।
अधिक कस्टमर को आर्कषित करने के लिए, टेक दिग्गज आईफोन 15 प्रो मैक्स के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर की पेशकश करने की योजना बना सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story