प्रौद्योगिकी

iPhone 15 256GB की फिर से गिरी कीमत, सस्ते में खरीदने का मौका

Tara Tandi
13 May 2025 10:57 AM IST
iPhone 15 256GB की फिर से गिरी कीमत, सस्ते में खरीदने का मौका
x
iPhone 15 256GB टेक न्यूज़ : दिग्गज फोन कंपनी एप्पल द्वारा हर साल नए और लेटेस्ट मॉडल बाजार में लॉन्च किए जाते हैं। Apple की ओर से iPhone 17 सीरीज को इसी साल 2025 में लॉन्च किया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी Apple का लेटेस्ट मॉडल सितंबर महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, एप्पल के पुराने मॉडल्स को सस्ते में खरीदने का मौका जरूर है। अगर आप अभी iPhone 12, iPhone 13 या iPhone 14 इस्तेमाल कर रहे हैं और iPhone 16 खरीदने का कोई इरादा नहीं है बल्कि अपग्रेड करने की सोच रहे हैं तो आप iPhone 15 चुन सकते हैं। iPhone 15 को बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है।
iPhone 15 की कीमत पर छूट
iPhone 15 के 128GB वेरिएंट को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत पर सीधे 8 प्रतिशत की छूट मिल रही है। iPhone 15 को 69,900 रुपये की जगह 63,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसका 128 जीबी वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 63,999 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन अगर आप अधिक डिस्काउंट का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आप अन्य ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
iPhone 15 पर बैंक ऑफर
फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। जबकि, गैर-ईएमआई लेनदेन पर 2000 रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है। अगर आप किसी अन्य बैंक के कार्ड से ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको 3000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। आप iPhone 15 को 10,667 रुपये प्रति महीने की शुरुआती किस्त पर भी खरीद सकते हैं।
iPhone 15 पर एक्सचेंज डिस्काउंट
iPhone 15 की कीमत पर अधिक छूट पाने के लिए एक्सचेंज ऑफर सबसे अच्छा होगा। पुराने फोन के एक्सचेंज पर 41,150 रुपये तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है, लेकिन एक्सचेंज बोनस का पूरा लाभ उठाने के लिए नियम व शर्तों के अनुसार फोन बदलना होगा। एक्सचेंज डिस्काउंट का लाभ केवल नवीनतम मॉडल और उत्तम स्थिति वाले आईफोन पर ही उठाया जा सकता है। ऐसे में iPhone 15 की कीमत आपके लिए काफी कम हो सकती है।
Next Story