- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone यूजर्स की मौज...

x
iPhone टेक न्यूज़: Apple ने पिछले साल अपने कई iPhone मॉडल के लिए iOS 18 का बड़ा अपडेट जारी किया था जिसमें कई नए फीचर्स रोलआउट किए गए थे। इसी सीरीज के अगले अपडेट में कंपनी ने अपने iPhones में AI फीचर्स भी जोड़े। हालांकि, अब iOS 19 को लेकर एक के बाद एक लीक्स सामने आ रहे हैं जो कि अगला OS अपडेट होने वाला है, लेकिन इस अपडेट के रिलीज होने में अभी 6 महीने बाकी हैं। इसके बावजूद इस नए अपडेट के कुछ फीचर्स सामने आए हैं। कहा जा रहा है कि इस बार कंपनी कैमरे में सबसे बड़ा बदलाव करने जा रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में…
बदलेगा कैमरा ऐप का डिजाइन
हाल ही में एक नई लीक से पता चला है कि नए iOS में नया कैमरा ऐप डिजाइन होगा। Front Page Tech की ओर से हाल ही में एक YouTube वीडियो शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि अपडेट के बाद कैमरा ऐप थोड़ा अलग दिखेगा। सबसे बड़ा बदलाव कैमरा कंट्रोल के मेन्यू में देखने को मिलेगा। रीडिजाइन से कैमरा एप्लीकेशन Vision OS सॉफ्टवेयर में दिखने वाले मेन्यू जैसा दिखाई देगा।
स्पेशल कंट्रोल मेन्यू
इतना ही नहीं, नए अपडेट के बाद कैमरे में iOS 18 के मुकाबले ज्यादा व्यू दिखाई दे रहा है। कैमरे का कंट्रोल स्क्रीन के नीचे वीडियो और फोटो के बीच बंटा हुआ है। इसके अलावा स्वाइप करने पर स्पेशल कंट्रोल मेन्यू में यूजर्स को स्टिल वीडियो रिकॉर्ड करने, टाइमर शुरू करने और कई अन्य फीचर्स को एक्सेस करने की सुविधा मिल रही है।
आने वाले हैं ये नए फीचर्स
हालांकि, कंपनी फिलहाल iOS 18 के साथ कई और नए फीचर्स भी लाने की तैयारी कर रही है। अगले अपडेट के साथ आपको iPhone पर Priority Notifications नाम का नया फीचर मिलने वाला है, जिसके बाद आप एक भी नोटिफिकेशन मिस नहीं करेंगे। इसके साथ ही कंपनी नए बिल्ट-इन इमोजी भी पेश करने वाली है। कंपनी इन्हें iOS 18.3 या 18.4 अपडेट में जोड़ सकती है।
TagsiPhone यूजर्समौज जल्द रोलआउटiOS 19 अपडेटiPhone usersfun rollout sooniOS 19 updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





