प्रौद्योगिकी

iOS 17: नए आईओएस से एपल यूजर्स की होगी मौज!

HARRY
3 Jun 2023 3:21 PM GMT
iOS 17: नए आईओएस से एपल यूजर्स की होगी मौज!
x
लेकिन पुराने यूजर्स होंगे निराश

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | टेक दिग्गज एपल का वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस यानी WWDC 2023 अगले तीन दिन में शुरू होने वाला है। इस इवेंट में एपल नए आईओएस iOS 17 की घोषणा कर सकता है। एपल यूजर्स के लिए नए आईओएस में बग फिक्स के साथ कई कमाल के फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं। साथ ही परफॉरमेंस में भी सुधार देखने मिल सकता है। लेकिन कई पुराने यूजर्स को iOS 17 का अपडेट नहीं मिलने से निराश होने वाली है। इस बार iPhone X के साथ कंपनी अपना आईओएस अपडेट सपोर्ट बंद कर सकता है। बता दें कि एपल iOS 17 के साथ iPadOS 17, macOS 14, watchOS 10 और tvOS 17 की लॉन्चिंग भी हो सकती है।

एपल अपने नए डिवाइस की लॉन्चिंग के साथ कुछ पुराने आईफोन को बंद कर देता है। दरअसल, एपल आईफोन में 5 साल के लिए लेटेस्ट iOS का अपडेट देता है। यानी 5 साल के बाद आपको आईफोन में iOS अपडेट मिलता बंद हो जाता है। इस साल आईफोन X उन आईफोन में से है, जो इस अपडेट से वंचित रह सकता है।

हालांकि, कंपनी ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। बता दें कि फिलहाल एपल आईफोन 14 सीरीज सहित कुल 8 अलग-अलग आईफोन मॉडल बेच रहा है। जिसमें आईफोन एसई और आईफोन 12 भी शामिल है।

5 जून से होगा WWDC 2023

एपल ने हाल ही में घोषणा करते हुए कहा था कि WWDC 2023 का मुख्य कार्यक्रम 5 जून को सुबह 10 बजे PDT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) शुरू होगा। आप इसे एपल की वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, एपल टीवी प्लस एप और एपल डेवलपर एप के माध्यम से स्ट्रीम कर सकते हैं।

हालांकि, लाइव स्ट्रीम समाप्त हो जाने के बाद भी पूरे इवेंट को दोबारा देखा जा सकता है। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे पीडीटी (6 जून को 2 बजे आईएसटी) और शाम 6:30 बजे पीडीटी (6 जून को 7 बजे आईएसटी) पर प्लेटफॉर्म स्टेट ऑफ द यूनियन का आयोजन होगा।

Next Story