- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- फरवरी में होम फीड से...
प्रौद्योगिकी
फरवरी में होम फीड से शॉपिंग टैब हटाएगा इंस्टाग्राम
jantaserishta.com
10 Jan 2023 11:26 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से स्क्रीन के नीचे मेन बार से शॉपिंग टैब को हटा देगा। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, शॉपिंग टैब को हटाकर नई पोस्ट बनाने का बटन नीचे दिया जाएगा।
हालांकि, रील्स टैब, जो वर्तमान में नेविगेशन बार के सामने और सेंटर में मौजूद है, शॉप टैब की जगह आ जाएगा।
कंपनी ने यह भी कहा कि होम फीड पर शॉर्टकट के बिना भी शॉपिंग अभी भी प्लेटफॉर्म का हिस्सा रहेगी।
कंपनी ने कहा, आप इंस्टाग्राम पर अपनी शॉप सेटअप करने और चलाने में सक्षम होंगे, क्योंकि हम शॉपिंग एक्सपीरियंस में इंवेस्ट करना जारी रखेंगे, जो फीड, स्टोरीज, रील्स, एड्स और अन्य में लोगों और बिजनेस के लिए सबसे अधिक वैल्यू प्रदान करते हैं।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल सितंबर में कंपनी ने शॉपिंग बटन के बिना मेन फीड की टेस्टिंग शुरू की थी और कहा था कि वह यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम अनुभव को आसान बनाना चाहती है।
इस बीच, पिछले महीने मेटा ने इंस्टाग्राम पर 'नोट्स' सहित कई शेयरिंग फीचर्स पेश किए, जो यूजर्स को उन लोगों के करीब महसूस करने में मदद करेंगी, जिनकी वे परवाह करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





