- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- इंस्टाग्राम ने सुलझाया...
प्रौद्योगिकी
इंस्टाग्राम ने सुलझाया आउटेज का मुद्दा, यूजर्स की शिकायतों पर की कार्रवाई
jantaserishta.com
1 Nov 2022 11:27 AM IST

x
सैन फ्रांसिस्को (आईएएनएस)| इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि कंपनी ने यूजर्स के सस्पेंट अकाउंट को ठीक कर दिया है। ट्विटर पर माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम ने कहा, हमने इस बग को हल कर लिया है। इससे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में लोगों को अपने अकाउंट को लॉग-इन करने में समस्या हो रही थी।
रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पॉलिसी में कहा गया है कि वे कुछ ऐसे अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं, जो सामुदायिक दिशानिदेशरें का उल्लंघन करते हैं, जैसे कि बदमाशी, अभद्र भाषा, स्पैम या बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन।
ट्विटर पर हैशटैग इंस्टाग्राम डाउन ट्रेंड कर रहा था, क्योंकि सैकड़ों यूजर्स को अपने अकाउंट को लॉग इन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम के फैसले के खिलाफ अपील करने में असमर्थ होने की सूचना दी थी।
इस बीच भारत और दुनिया के कई हिस्सों में यूजर्स ने पिछले सप्ताह इंस्टाग्राम में हो रही समस्याओं की सूचना दी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





