प्रौद्योगिकी

Instagram लाया कमाल का फीचर

HARRY
16 Jun 2023 4:42 PM GMT
Instagram लाया कमाल का फीचर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ क्रिएटर्स के कनेक्शन को गहरा करने के लिए ब्रॉडकास्ट चैनल्स का विस्तार कर रहा है। Instagram ने इस फीचर को भारत में रोल आउट कर दिया है। यह फीचर इंस्टाग्राम पर चैनल्स से प्रेरित है। ब्रॉडकास्ट चैनल्स, DM का एक हिस्सा है और क्रिएटर्स और फॉलोअर्स दोनों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है। इस फीचर की मदद से फॉलोअर्स-क्रिएटर सीधे मैसेज में बातचीत कर सकते हैं।

इस फीचर को क्रिएटर के फॉलोअर्स के साथ फीडबैक को क्राउडसोर्स करने के लिए लाया गया है। यानी ब्रॉडकास्ट चैनल्स की मदद से फॉलोअर्स और क्रिएटर आपस में बातचीत कर सकते हैं। फॉलोअर्स के लिए भी यह फीचर काफी कमाल का है। वे ब्रॉडकास्ट चैनल्स के माध्यम से अपने पसंदीदा क्रिएटर से सीधे कन्वर्सेशन कर सकते हैं।

दूसरी ओर, क्रिएटर फॉलोअर्स के फीडबैक को क्राउडसोर्स करने के लिए सबसे करीबी फॉलोअर्स के साथ पोल चला सकता है। हालांकि, डीएम के विपरीत, केवल क्रिएटर ही ब्रॉडकास्ट चैनल्स में मैसेज भेज सकते हैं, जबकि फॉलोअर्स इमोजी के साथ कंटेंट पर रिएक्ट कर सकते हैं और पोल में वोट कर सकते हैं।इंस्टाग्राम के अनुसार, एक बार क्रिएटर को ब्रॉडकास्ट चैनल बनाने के लिए एक्सेस मिलने के बाद फॉलोअर्स को वन-टाइम नोटिफिकेशन मिलेगा। ब्रॉडकास्ट चैनल को कोई भी सर्च कर सकता है और कंटेंट देख सकता है, लेकिन चैनल में शामिल होने वाले फॉलोअर्स को अपडेट होने पर नोटिफिकेशन मिलता है। ब्रॉडकास्ट चैनल को किसी भी समय छोड़ने या म्यूट करने का ऑप्शन भी है।

नोटिफिकेशन डिफॉल्ट होंगी, लेकिन आप इसे अपनी मर्जी से बंद भी कर सकते हैं। इंविटेशन नोटिफिकेशन के अलावा, फॉलोअर्स को ब्रॉडकास्ट चैनल्स के बारे में कोई अन्य जानकारी तब तक नहीं मिलेगी जब तक कि वे चैनल को अपने इनबॉक्स में नहीं जोड़ते। एक बार इनबॉक्स में जोड़े जाने के बाद, यह अन्य मैसेज थ्रेड्स के बीच दिखाई देगा, और नोटिफिकेशन चालू हो जाएंगी। यानी यह किसी भी अन्य चैट की तरह ही नजर आएगा।

Next Story