- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Instagram: ग्लोबल...
प्रौद्योगिकी
Instagram: ग्लोबल आउटेज के बाद ऑनलाइन वापस आया इंस्टाग्राम
jantaserishta.com
25 July 2023 3:08 PM IST

x
नई दिल्ली: मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टाग्राम मंगलवार को ग्लोबल आउटेज के बाद ऑनलाइन वापस आ गया। दरअसल, यूजर्स ने शिकायत की थी, कि ऐप रीफ्रेश नहीं हो पा रहा है, जबकि कुछ अन्य यूजर्स के लिए यह ब्लैंक था।
वेबसाइट आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 59,000 से ज्यादा यूजर्स ने आउटेज की सूचना दी। लगभग 85 प्रतिशत लोगों ने ऐप के साथ, 10 प्रतिशत ने वेबसाइट का उपयोग करते समय और 6 प्रतिशत ने इंस्टाग्राम फ़ीड के साथ समस्याओं की सूचना दी थी। एक यूजर ने कहा, "हर बार जब मैंने ऐप का उपयोग किया, तो यह क्रैश हो जाता था, मेरी फ़ीड खाली रह जाती थी और मेरे मैसेज गायब हो जाते थे। यह मेरे पर्सनल अकाउंट के साथ हो रहा था, जो मेरे बिजनेस अकाउंट से जुड़ा हुआ है।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "चाहे मैं कुछ भी करूं, मैं अपने पीसी या फोन पर अपने अकाउंट या वेब तक नहीं पहुंच सकता। मैं कुछ समय से ऐसा करने का प्रयास कर रहा हूं। यह बहुत मुश्किल हो रहा है।"
यूजर्स द्वारा आउटेज की शिकायत मिलने के बाद ट्विटर (अब एक्स) पर हैशटैग इंस्टाग्राम डाउन ट्रेंड करने लगा। मेटा ने आउटेज के कारण पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की। पिछले साल अक्टूबर में, दुनिया भर से हजारों इंस्टाग्राम यूजर्स ने आउटरेज की सूचना दी, और उनमें से कई को सूचित किया गया कि "हमने आपका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है"। कई यूजर्स ने इंस्टाग्राम के फैसले के खिलाफ अपील करने में असमर्थ होने की सूचना दी थी, जिसके चलते उनके अकाउंट लॉग आउट हो गए और उनको ईमेल और पासवर्ड नहीं मिला।
Tagsग्लोबल आउटेजइंस्टाग्रामइंस्टाग्राम न्यूज़इंस्टाग्राम अपडेटGlobal OutageInstagramInstagram NewsInstagram Update
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





