प्रौद्योगिकी

Twitter पर दी जानकारी, फेसबुक ने रूस के खिलाफ लिया ये फैसला

jantaserishta.com
1 March 2022 8:07 AM IST
Twitter पर दी जानकारी, फेसबुक ने रूस के खिलाफ लिया ये फैसला
x

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने बड़ा फैसला लिया है. मेटा रूसी मीडिया RT और Sputnik को यूरोपीय यूनियन में ब्लॉक करेगी. इस बात की जानकारी मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को कंपनी के ग्लोबल अफेयर हेड Nick Clegg ने दी है.

Meta अपने सभी प्लेटफॉर्म पर रूस की सरकारी मीडिया आउटलेट RT और Sputnik पर रोक लगाएगी. Nick Clegg ने Twitter पर एक पोस्ट में बताया कि कंपनी को यूरोपीय यूनियन और कई सरकार से रिक्वेस्ट आई है.
सरकारों ने Meta से रूस के सरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स के संबंध में कदम उठाने की बात कही है. Clegg ने बताया है कि Meta इस समस्या पर लगातार सरकारों से साथ मिलकर काम कर रही है. बता दें कि यूरोपीय यूनियन ने रविवार को रूस के सरकारी मीडिया नेटवर्क RT और Sputnik पर बैन लगाने की बात कही थी.
कनाडा में भी टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने RT चैनल्स पर रोक लगाई है. यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में टेक कंपनियों के लिए रूसी मीडिया की कवरेज एक बड़ी समस्या बनी है. रूस इस हमले को 'स्पेशल ऑपरेशन' बता रहा है. Meta के अलावा YouTube और Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc ने भी रूस की सरकारी मीडिया के खिलाफ कई कदम उठाए हैं.
YouTube ने रूसी मीडिया चैनल्स की ऐड्स के जरिए होने वाली कमाई पर रोक लगा दी है. वहीं Google ने भी कई कदम उठाए हैं. Twitter ने साल 2017 से ही RT और Sputnik को ऐडवर्टाइजमेंट से बैन कर रखा है. रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में टेक कंपनियां भी अहम भूमिका निभा रही हैं. रूस भी टेक कंपनियों के खिलाफ कई सख्त कदम उठा रहा है. Twitter और Facebook के एक्सेस को रूस ने सीमित कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story