प्रौद्योगिकी

iPhone 16 Series की जानकारी हुई लीक साथ मिलेंगे यह फीचर

Tara Tandi
31 March 2024 12:46 PM IST
iPhone 16 Series की जानकारी हुई लीक साथ मिलेंगे यह फीचर
x
नई दिल्ली : जिले में एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटनाक्रम बीती रात्रि का है। जहां अभिषेक पिता रामदास अहिरवार (30) निवासी खडेसरा थाना खिमलासा, जो अपने गांव से आकर बीना के खिमलासा रेलवे गेट के पास मालगाड़ी के सामने जान देने की नियत से खड़ा हो गया।
मालगाड़ी की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर की जांच के दौरान पता चला कि युवक का एक हाथ और एक पैर का पंजा कट गया है।
सागर किया गया रेफर
गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। घायल अवस्था में उसने किसी से विवाद होने की बात कही है। घायल के पिता रामदास अहिरवार ने बताया कि वह घर से भाग गया था और जब बेटे का कॉल आया कि वह ट्रेन से कट गया है और पटरियों के किनारे पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे और बेटे को तलाश कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बेटा किसी से विवाद होने की बात कह रहा है, पर उसने कभी बताया नहीं है। अब उसे सागर रेफर किया गया है।
Next Story