- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 7000mAh बैटरी वाला...
प्रौद्योगिकी
7000mAh बैटरी वाला Infinix XPAD 30E टैबलेट AI लर्निंग फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Tara Tandi
19 Feb 2026 7:49 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Infinix ने नया टैबलेट Infinix XPAD 30E मार्केट में लॉन्च किया है जो खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में कंपनी ने विशेष AI लर्निंग टूल जोड़े हैं जो विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद करेंगे। किफायती दाम में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स देने की कोशिश की है। टैबलेट 11 इंच की IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। टैबलेट में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और ब्लू लाइट के लिए TUV सर्टिफिकेशन भी मिलता है। MediaTek Helio G80 चिपसेट के साथ इसमें 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। आइए जानते हैं इस Infinix XPAD 30E टैबलेट प्राइस, और अन्य खास फीचर्स के बारे में।
Infinix XPAD 30E Tablet Price
Infinix XPAD 30E का 4GB+128GB मॉडल इंडोनेशिया में Rp 2,394,000 (लगभग 12,800 रुपये) में पेश किया गया है। टैबलेट में कई कलर ऑप्शंस मिल जाते हैं। इसे Dreamy Blue, Forest Green, और Deep Blue कलर्स में से चुना जा सकता है।
Infinix XPAD 30E Tablet Specifications
Infinix XPAD 30E में 11 इंच का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन (1200 x 1920 पिक्सल) वाला IPS LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 60Hz रिफ्रेश रेट और 440 निट्स की ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। ब्लू लाइट TUV सर्टिफिकेशन इसमें दिया गया है जो आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ने से बचाव करता है।
टैबलेट Android 15 आधारित XOS 15 पर रन करता है। इसमें MediaTek Helio G80 चिपसेट दिया गया है। साथ में 4GB रैम है, और 128GB की eMMC 5.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
टैबलेट में रियर साइड में 5MP/8MP कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट में कंपनी ने सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इसमें लैंड्स्केप वीडियो सपोर्ट भी मिलता है। टैबलेट में 7000mAh की बैटरी है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ, 3.5mm जैक, और OTG सपोर्ट मिल जाता है।
Free Course
XPAD 30E टैबलेट को खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इस टैबलेट में यूजर को 120,000 फ्री एजुकेशनल कोर्स मिलते हैं। इसमें AI Tutor का सपोर्ट आता है जो इंग्लिश, चाइनीज समेत 9 भाषाओं में फोटो सॉल्व फीचर देता है। AI Creation और AI Screen Recognition जैसे फीचर्स इसमें शामिल किए गए हैं।
Tagsटेक्नोलॉजी न्यूज़Technology Newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





