प्रौद्योगिकी

Infinix Smart 8 Plus हुआ लॉन्च

28 Jan 2024 3:28 AM GMT
Infinix Smart 8 Plus हुआ लॉन्च
x

नई दिल्ली। Infinix ने हाल ही में अपने स्मार्ट सीरीज के साथ स्मार्ट 8 और स्मार्ट 8 HD को अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्ट 8 प्रो को ग्लोबल वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। इसी कड़ी में स्मार्ट 8 सीरीज का नया फोन स्मार्ट 8 प्लस …

नई दिल्ली। Infinix ने हाल ही में अपने स्मार्ट सीरीज के साथ स्मार्ट 8 और स्मार्ट 8 HD को अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्ट 8 प्रो को ग्लोबल वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया है। इसी कड़ी में स्मार्ट 8 सीरीज का नया फोन स्मार्ट 8 प्लस लॉन्च किया गया है।

स्मार्ट 8 प्लस के स्पेसिफिकेशन
प्रोसेसर- कंपनी ने Infinix Smart 8 Plus पेश किया है, जो Helio G36 चिप के साथ आता है।

स्क्रीन- Infinix Smart 8 Plus को कंपनी ने 6.6 इंच IPS LCD पैनल के साथ लॉन्च किया था। फोन में पंच-होल डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है।
रैम और स्टोरेज - नया इनफिनिक्स फोन 4GB LPDDR4x रैम और 64GB/128GB स्टोरेज विकल्प के साथ आता है।

बैटरी - स्मार्ट 8 प्लस की बैटरी में 6000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग पावर वाला USB-C पोर्ट है।
कैमरा- कंपनी ने इनफिनिक्स स्मार्ट 8 प्लस को 50 मेगापिक्सल के मुख्य कैमरे, एक एआई लेंस और एक क्वाड-एलईडी फ्लैश के साथ लॉन्च किया है। यह फोन 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम- नया इनफिनिक्स स्मार्ट 8 प्लस XOS 13 पर आधारित एंड्रॉइड 13 गो पर चलता है।

कितनी है
स्मार्ट 8 प्लस की कीमत के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया था।
फोन चार रंगों में उपलब्ध है: वुड ब्लैक, गैलेक्सी व्हाइट और शाइनी गोल्ड।

    Next Story