- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix Smart 10 फोन...
प्रौद्योगिकी
Infinix Smart 10 फोन में होगा Unisoc T7250 चिपसेट, 5000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग
Tara Tandi
31 May 2025 7:36 PM IST

x
Infinix Smart 10 phone टेक न्यूज़: Infinix कथित तौर पर Smart 10 स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Infinix Smart 10 के बारे में स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। कंपनी की यह बजट स्मार्टफोन सीरीज होगी जिसमें कुछ नया डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन में Unisoc T7250 चिपसेट आने की संभावना बताई गई है। फोन में 9GB तक रैम देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में और अधिक विस्तार से।
Infinix Smart 10 Specifications (Rumored)
Infinix Smart 10 को लेकर ऑनलाइन लीक सामने आया है जिसमें फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। टिप्स्टर पारस गुगलानी के अनुसार, Infinix Smart 10 में Unisoc T7250 चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि पुराने मॉडल Infinix Smart 9 में कंपनी ने MediaTek Helio G81 दिया था। Smart 10 फोन में कंपनी 6GB रैम दे सकती है जिसके साथ में 3GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
फोन में 6.67 इंच का HD प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। टिप्स्टर के अनुसार रिजॉल्यूशन में भी अपग्रेड नहीं होगा। यह 720p क्लास पैनल के साथ आ सकता है। लीक्ड रेंडर्स की बात करें तो फोन में डिजाइन के मामले में बहुत अधिक बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसमें फ्रंट में पंच होल कैमरा कटआउट मिल सकता है। रियर में कैमरा मॉड्यूल में कुछ हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कैमरा की बात करें तो रियर में यह 8MP का हो सकता है जबकि पुरने मॉडल में 13MP का कैमरा दिया गया था। इसके साथ में एक सेकंडरी लेंस भी देखने को मिल सकता है। बैटरी कैपिसिटी भी पुराने मॉडल की तरह 5000mAh की हो सकती है। लेकिन चार्जिंग में कुछ अपग्रेड हो सकता है जो कि 10W से बढ़ाकर 15W किया जा सकता है। फोन की रिलीज डेट या प्राइस के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। अनुमान है कि फोन 10 हजार रुपये की रेंज में लॉन्च हो सकता है। यह फोन एक बेसिक एंड्रॉयड फोन चाहने वालों की जरूरत को पूरा कर सकता है।
TagsInfinix Smart 10 फोनUnisoc T7250 चिपसेट5000mAh बैटरी15W चार्जिंगInfinix Smart 10 phoneUnisoc T7250 chipset5000mAh battery15W chargingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





