- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP कैमरा वाले...
प्रौद्योगिकी
50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से
Tara Tandi
29 Jun 2026 2:37 PM IST

x
नई दिल्ली: Infinix ने भारतीय बाजार में बीते हफ्ते Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री आज से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहक बैंक ऑफर्स से 2 हजार रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर से भी 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।
Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2644x1208 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस किया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 6500mAh बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 60 Pro Pininfarina Edition के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शमिल है।
Tags50MP कैमरा वालेInfinix Note 60 Pro Pininfarina EditionसेलInfinix Note 60 Pro Pininfarina Edition with 50MP camerasaleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





