- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix Note 50 Pro की...
प्रौद्योगिकी
Infinix Note 50 Pro की फोटो हुई लीक, 20 मार्च को देगा दस्तक
Tara Tandi
18 March 2025 6:47 PM IST

x
Infinix Note 50 Pro टेक न्यूज़ : Infinix 20 मार्च को Infinix AI∞ बीटा इवेंट में एक नया स्मार्टफोन Infinix Note 50 Pro+ पेश करने की तैयार कर रहा है। ब्रांड ने इस सीरीज में इस महीने की शुरुआत में Infinix Note 50 और Note 50 Pro भी लॉन्च किए थे। कंपनी की पहली स्मार्ट रिंग और TWS इयरफोन के साथ Note 50 Pro+ एक प्रीमियम 5G फोन के तौर पर एंट्री करेगा। GSMArena द्वारा शेयर की गई एक्सक्लूसिव फोटो और जानकारी इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ खुलासा करती हैं। आइए Infinix Note 50 Pro+ के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Infinix Note 50 Pro+ Design
Infinix Note 50 Pro+ में फ्लैट फ्रेम के साथ एक फुल मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है, जो कथित तौर पर नए एनर्जी व्हीकल (NEV) की मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर बेस्ड है। इससे लाइट, ड्यूराबल और इको फ्रेंडली बिल्ड होने की उम्मीद है। Note 50 Pro+ में सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में पंच-होल है। वहीं फोन के दाईं ओर पावर बटन और बाईं ओर वॉल्यूम की हैं। नीचे की ओर इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन और स्पीकर ग्रिल के साथ सिम कार्ड स्लॉट है। वहीं ऊपर की ओर एक सेकेंडरी माइक, IR ब्लास्टर और एक और स्पीकर ग्रिल है। साउंड बाय JBL लोगो से यह पता चलता है कि फोन में JBL की ऑडियो ट्यूनिंग है।
Infinix Note 50 Pro+ Features
Note 50 Pro+ के रियर में एक ऑक्टागोनल कैमरा मॉड्यूल है, जिसे कथित तौर पर हाई-एंड कार इनटेक, डायमंड कटिंग और हैरी विंस्टन ज्वेलरी पर बेस्ड डिजाइन किया गया है। कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप लेंस शामिल है जो 100x जूम प्रदान कर सकता है, हालांकि सेंसर के बारे में पूरी जानकारी नहीं है। Note 50 Pro+ की एक खासियत वन टैप इनफिनिक्स AI∞ है, जो एक आसान और इंटेलीजेंट यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करने का वादा करता है। 500 डॉलर से कम (लगभग 43,475 रुपये) की कीमत वाले इस फोन में प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
TagsInfinix Note 50 Proफोटो लीक20 मार्च देगा दस्तकphoto leakedwill be launched on 20 Marchजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





