- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Infinix Note 40X 5G,...
प्रौद्योगिकी
Infinix Note 40X 5G, कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च
Tara Tandi
6 July 2024 1:51 PM GMT
![Infinix Note 40X 5G, कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च Infinix Note 40X 5G, कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/07/06/3848838-3.webp)
x
Infinix Note मोबाइल न्यूज़ : इनफिनिक्स लगातार अपनी नोट 40 सीरीज का विस्तार कर रहा है। कुछ दिन पहले ही इसके नोट 40एस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इनफिनिक्स नोट 40एक्स 5जी को प्रमुख सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिसमें SIRIM, TUV, FCC और गूगल प्ले कंसोल समेत अन्य शामिल हैं। आपको बता दें कि नोट 40 सीरीज के फोन कम कीमत में बाजार में उतारे गए थे। उम्मीद है कि 40एक्स और भी सस्ती कीमत में आ सकता है। आइए इन सभी प्लेटफॉर्म पर नजर आए स्पेक्स और अन्य जानकारी विस्तार से जानते हैं।
इनफिनिक्स के नए मोबाइल को मॉडल नंबर X6838 के साथ SIRIM सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
लिस्टिंग में फोन का नाम इनफिनिक्स नोट 40एक्स 5जी भी साफ तौर पर नजर आ रहा है। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन जल्द ही मलेशियाई बाजार में लॉन्च हो सकता है।
Infinix Note 40X 5G Google Play कंसोल लिस्टिंग
नए Infinix मोबाइल को मॉडल नंबर X6838 के साथ Google Play कंसोल डेटाबेस पर भी लिस्ट किया गया है।
लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में मॉडल नंबर MediaTek MT6835 वाला चिपसेट होगा। यह MediaTek Dimensity 6100+ होने की उम्मीद है। जो 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड दे सकता है।
ऊपर बताए गए प्रोसेसर के साथ इसमें 962 MHz पर क्लॉक किए गए Mali-G57 GPU लगाया जा सकता है।
Infinix Note 40X 5G एंड्रॉयड 14 OS पर काम कर सकता है। इसमें करीब 12GB रैम दी जा सकती है।
लिस्टिंग में फोन की स्क्रीन में 1080×2460 रेजोल्यूशन और 480 पिक्सल डेनसिटी होने की बात कही गई है।
Google Play कंसोल डेटाबेस पर एक इमेज भी सामने आई है, जिसमें दिखाया गया है कि Infinix Note 40X 5G में पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर दिए गए हैं। साथ ही फ्रंट में पंच-होल डिजाइन मिल सकता है।
Infinix Note 40X 5G TUV सर्टिफिकेशन
Infinix Note 40X 5G मॉडल नंबर X6838 के साथ TUV सर्टिफिकेशन पर भी दिखाई दिया है। इसमें 4900mAh की बैटरी क्षमता हो सकती है यानी करीब 5000mAh की बड़ी बैटरी।
Infinix Note 40X 5G FCC लिस्टिंग
FCC सर्टिफिकेशन में Infinix Note 40X 5G में NFC सपोर्ट होने की बात कही गई है। साथ ही यह भी पता चला है कि इसमें Wi-Fi 5 मिलेगा।
बैटरी के मामले में यहां भी 4900mAh की बैटरी क्षमता देखने को मिली है। स्मार्टफोन को मॉडल नंबर U18XSA वाले एडाप्टर के साथ टेस्ट किया गया है जो 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
फोन को FCC प्लेटफॉर्म पर 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ स्पॉट किया गया है।
TagsInfinix Note 40X 5G कम कीमतदमदार फीचर्स जल्द लॉन्चInfinix Note 40X 5G low pricepowerful features will be launched soonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story